{"_id":"60916d2f8ebc3ec36a604540","slug":"corona-became-dangerous-in-the-state-due-to-confusion-between-rahul-and-akhilesh-suresh-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल और अखिलेश के भ्रम फैलाने से प्रदेश में खतरनाक हुआ कोरोना : सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल और अखिलेश के भ्रम फैलाने से प्रदेश में खतरनाक हुआ कोरोना : सुरेश खन्ना
Tue, 04 May 2021 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 May 2021 09:20 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश जैसे गैर जिम्मेदार लोगों के कारण यूपी में कोरोना ने खतरनाक रूप ले लिया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश जैसे गैर जिम्मेदार लोगों के कारण यूपी में कोरोना ने खतरनाक रूप ले लिया। कांग्रेस और सपा के नेताओं ने वैक्सीन पर भ्रम फैलाकर टीकाकरण अभियान को धीमा कर दिया, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये आरोप मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने लगाए। खन्ना ने कोरोना को लेकर सपा और कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। सुरेश खन्ना ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से संकट की इस घड़ी में ओछी राजनैतिक बयानबाजी से बाज आने को कहा है। उनका कहना है कि कोरोना वैक्सीन पर इन दोनों राजनैतिक दलों के नेताओं ने भ्रम फैलाकर उतर प्रदेश के लाखों लोगों की जान को खतरे में डालने के काम किया है। इन नेताओं की ओर से बारबार कोरोना वैक्सीन और सरकार की ओर से किए जा रहे अन्य प्रयासों पर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने वैक्सीन पर सवाल खड़े करते हुए इसे लगवाने से इंकार कर दिया था। राहुल और प्रियंका वाड्रा ने तो वैक्सीन के टेस्ट पर अविश्वास जताया था। अब ये लोग ही कह रहे हैं की सबको वैक्सीन क्यों नहीं लगाई गई। कोरोना से लोगों को बचाने के सीएम योगी के अभियान में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन