{"_id":"5ebda97b8ebc3e90ac765b29","slug":"corona-affected-family-create-panic-aligarh-to-lucknow21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोमतीनगर में मिले संक्रमण से अलीगढ़ तक हड़कंप, परिवार संग मां की तेरहवीं में हुए थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः गोमतीनगर में मिले संक्रमण से अलीगढ़ तक हड़कंप, परिवार संग मां की तेरहवीं में हुए थे शामिल
Fri, 15 May 2020 01:07 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में एक दिन पहले कोरोना संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाए गए गोमतीनगर विरामखंड के इंजीनियर परिवार ने अलीगढ़ से लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया है। इंजीनियर का परिवार संग अलीगढ़ में अपनी मां की मृत्यु के बाद उनके तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर लौटा था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि वे वहीं संक्रमण की चपेट में आए। लखनऊ आने के बाद इंजीनियर के भाई सर्राफा कारोबारी व बिल्डर की कोरोना संक्रमण के चलते ही अलीगढ़ में मौत हुई है। तेरहवीं में शामिल हुए एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत अलीगढ़ में ही गुरुवार को हो गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही लखनऊ से तेरहवीं संस्कार में शामिल करीब 28 लोगों की तलाश शुरू हो गई है। राजधानी निवासी कोरोना संक्रमित इंजीनियर आवास विभाग के अधीन एक प्रदेश स्तर के निकाय में अधिशासी अभियंता हैं।
विज्ञापन
हालांकि, निकाय के अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लॉकडाउन के चलते वह कार्यालय नहीं आए। इसके बाद निकाय और आवास विभाग के संपर्क में रहने वाले एलडीए के अधिकारी भी राहत की सांस ले सके। पिछले दिनों किसी बैठक में भी वह शामिल नहीं हुए।
Trending Videos
10 मई को लौटा था इंजीनियर व उनका परिवार
राजधानी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गोमतीनगर में पॉजिटिव मिले इंजीनियर परिवार के सदस्य 8 मई को अलीगढ़ में तेरहवीं में शामिल होने गए थे। परिवार 10 मई को वापस आया था।
अलीगढ़ सीएमओ ने लखनऊ सीएमओ को पत्र भेजकर इनकी जानकारी दी थी। इसके बाद सीएमओ की टीम ने उनका नमूना लेकर जांच को भेजा था। बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में परिवार के तीन लोग पॉजिटिव निकले थे। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
लखनऊ से 28 लोग तेरहवीं में हुए थे शामिल
अलीगढ़ में सर्राफा कारोबारी की मां की तेरहवीं में कुल 28 लोगों के शामिल होने की सूचना सामने आई है। सभी लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग अलीगढ़ प्रशासन की मदद से लखनऊ प्रशासन कर रहा है। इनमें सराफा कारोबारी के भाई सहित तीन पॉजिटिव भी मिल चुके हैं।