फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cooking workshop.

नवरात्र के हिट जायकों संग मना सुपर संडे

Mon, 15 Sep 2014 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
cooking workshop.

नवरात्र से पहले ही ‘अमर उजाला‘ रूपांतरण क्लब की 450 से अधिक मेंबर्स के लिए रविवार कुकिंग का सुपर संडे बनकर सामने आया।

विज्ञापन


गोमतीनगर के होटल कम्फर्ट इन में सुबह से दोपहर बाद तक चली कुकिंग वर्कशॉप में शेफ सौरभ पवार ने नवरात्र के लज्जतदार जायके बनाना सिखाया।

कुकिंग वर्कशॉप दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र में 225 और दोपहर के सत्र में 225 रूपांतरण सदस्याएं जुटीं। शेफ ने अपनी टीम के साथ यहां महिलाओं को नवरात्र में नए-नए लजीज जायके बनाकर दिखाए, जो वो महिलाओं के लिए पहली बार बना रहे थे।

वर्कशॉप के दौरान एंकर अर्पित के कुकिंग से जुड़े चुलबुले सवालों के जवाब देकर मेंबर्स ने फौरन ही प्राइज भी जीते। ‘अमर उजाला’ रूपांतरण क्लब की ओर से आयोजित वर्कशॉप में बेस्ट डिशेज प्रजेंटर में महिलाओं ने घर में बनाई गई अपनी डिशेज को वाट्सएप पर भेजकर खूब पुरस्कार जीते।
विज्ञापन


पूनम ने मारी बाजी
एजी ऑफिस में सीनियर ऑडिटर पूनम ने कुकरी शो में सबसे लज्जतदार जायके को पेश कर बाजी मारी। जजों के पैनल ने उनकी बनाई गई डिश अंडे की रस मलाई, स्मोक स्पाइसी चिकन और ग्रीन पुलाव को अव्वल नंबर पर चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा स्थान आरती श्रीवास्तव की बनाई गई डिश फिश फ्राई, चिकन फ्राई, मैंगो चीज केक को मिला। तीसरे स्थान पर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल की ईसीजी टेक्नीशियन सरिता के बनाए गए वेज बिरयानी विद रसगुल्ले के नखरे रहे।


तीनों को ही जजों के पैनल ऋतु कांकरिया, फैशन स्टोर छाबड़ा 555 की ओनर स्वाति वर्मा और होटल कम्फर्ट इन के शेफ सौरभ पंवार ने पुरस्कृत किया। अंतिम राउंड तक पहुंचे अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed