{"_id":"60e5cffc8ebc3ec25319ccdb","slug":"conversion-case-after-irfan-sheikh-s-confession-many-deaf-people-on-the-radar-of-ats","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला : इरफान शेख के कुबूल नामे के बाद कई मूक बधिर एटीएस के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला : इरफान शेख के कुबूल नामे के बाद कई मूक बधिर एटीएस के रडार पर
Wed, 07 Jul 2021 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Jul 2021 09:32 PM IST
सार
एटीएस रिमांड पर आए एक धर्मांतरण से जुड़े एक अन्य आरोपी सलाउद्दीन से भी एटीएस हवाला का नेटवर्क पता लगाने की कोशिश कर रही है। सलाउद्दीन ने जो पैसे उमर और उसकी संस्था के खातों में जमा किए गए वह पैसे किन लोगों ने दिए इसके बारे में भी एटीएस को बताया है।
विज्ञापन
UP ATS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मांतरण मामले में एटीएस की रिमांड पर आए द्विभाषी इरफान शेख, मन्नू यादव और राहुल भोला की रिमांड बुधवार को पूरी हो गई। रिमांड के दौरान इरफान शेख ने कई अहम खुलासे किए हैं। जिसके बाद लगभग आधा दर्जन मूक बधिर एटीएस की रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इरफान ने पूछताछ में ऐसे लोगों के नाम बताए हैं जिनकी मदद से वह लोगों को बरगलाता था और धर्म परिवर्तन करने केलिए मजबूर करता था। इसमें कई मूक बधिर शामिल हैं। एटीएस इन लोगों के बारे में खोजबीन कर रही है। एटीएस के सामने चुनौती यह है कि मूक बधिरों की भाषा हर किसी के समझ से बाहर है। इसके लिए दो द्विभाषियों को एटीएस ने शासन स्तर से संबद्घ कराया है। लेकिन एटीएस के पास मूक बधिरों को लेकर काम काफी बढ़ गया है। ऐसे में कुछ और द्विभाषियों को संबद्घ कराया जा सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इरफान ने जो खुलासा किया है उसमें दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ मूक बधिर शामिल हैं जो अन्य लोगों को भी धर्म परिवर्तन कराने में उमर गौतम और इरफान शेख की मदद करते थे। इसके पैसे हवाला के जरिए पैसे दिए जाने की भी जानकारी एटीएस को मिली है, जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
एटीएस रिमांड पर आए एक धर्मांतरण से जुड़े एक अन्य आरोपी सलाउद्दीन से भी एटीएस हवाला का नेटवर्क पता लगाने की कोशिश कर रही है। सलाउद्दीन ने जो पैसे उमर और उसकी संस्था के खातों में जमा किए गए वह पैसे किन लोगों ने दिए इसके बारे में भी एटीएस को बताया है। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि पहले सुबूत इकट्ठा किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सलाउद्दीन ने किन-किन लोगों का नाम लिया है, यह बताने से एटीएस के अधिकारियों ने इंकार कर दिया है। माना जा रहा है कि इस मामले में अगले दो से तीन दिनों में कुछ अहम गिरफ्तारियां हो सकती हैं।