{"_id":"67c21cc14cf15650670fd8ae","slug":"controversy-over-construction-of-crematorium-is-not-stopping-among-the-population-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1097715-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आबादी के बीच श्मशान बनाने के मामले में थम नहीं रहा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आबादी के बीच श्मशान बनाने के मामले में थम नहीं रहा विवाद
विज्ञापन
काम करते श्रमिक, जिसे रोक दिया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड में आबादी के बीच श्मशान बनाने के मामले पर शुक्रवार को फिर विवाद हुआ। रोक के बाद भी कुछ लोग श्मशान स्थल पर निर्माण कराने पहुंचे थे। जानकारी के बाद नगर निगम की टीम ने निर्माण रुकवा दिया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आबादी के बीच श्मशान बनाने के लिए बीते मंगलवार से विवाद चल रहा है। जहां श्मशान बनाने की तैयारी है वह जमीन वार्ड की गुडविल सोसाइटी, संगम सिटी और अमृत कुंज मोहल्ले से लगी हुई है। ऐसे में लोग विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग बनवाने के पक्ष में है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुए विवाद पर पुलिस व पीएसी भी पहुंची थी। नगर निगम ने जांच होने तक काम रोका था। नगर निगम के जोनल अभियंता अशोक यादव ने बताया कि काम को रोका गया है। जब तक जमीन की पैमाइश नहीं होगी काम नहीं होगा।
विज्ञापन