{"_id":"aa12876d3349b527901667ce28502141","slug":"control-room-starts-in-lmc-from-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम अक्टूबर तक शुरू करेगा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम अक्टूबर तक शुरू करेगा कंट्रोल रूम
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हाईटेक कंट्रोल रूम शुरू करने जा रहा है। इसमें फोन के अलावा
विज्ञापन
ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज होगी।
इसके लिए नगर निगम सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है और अक्तूबर तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। साथ ही शिकायतें संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तक तत्काल पहुंचे, इसके लिए मैसेज सिस्टम रहेगा।
जहां शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को आईडी नंबर मिल जाएगा और कर्मचारी-अधिकारी को शिकायत का मैसेज मोबाइल पर जाएगा। कंट्रोल रूम की खासियत यह रहेगी कि इसे सिटीजन चार्टर के हिसाब से संचालित किया जाएगा।
तय समय में निराकरण न होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही होगी। नगर निगम के कंप्यूटर प्रभारी वरुण बहुगुणा के मुताबिक, अभी जो कंट्रोल रूम चल रहा है, उसमें फोन से ही शिकायत दर्ज कराने की सुविधा है।
अब जो सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है उसमें शहरवासी नगर निगम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के पास एसएमएस जाएगा और शिकायतकर्ता को आईडी नंबर भी मिल जाएगा। इससे वह अपनी शिकायत की ताजा स्थिति जान सकेगा।
इसी तरह अधिकारी-कर्मचारी को भी शिकायत का निदान करने के बाद उसे वेबसाइट पर दर्ज कराना होगा। इसके लिए उनको अपने मोबाइल से मैसेज भेजना होगा। कंट्रोल में फोन से शिकायत दर्ज कराने के लिए नया नंबर जारी किया जाएगा।