फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contract workers wrote a touching letter to Minister of Jal Shakti

नौकरी न खत्म करें हुजूर, भूखे मर जाएंगे: पैक्ट दफ्तर के संविदा कर्मियों ने जलशक्ति मंत्री को लिखा मार्मिक पत्र

Wed, 01 Dec 2021 11:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Dec 2021 11:50 PM IST
सार

सिंचाई विभाग की प्रोजेक्ट एक्टिविटी कोर टीम (पैक्ट) विश्व बैंक की मदद से चलने वाली उप्र. वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना में काम करती है। इसमें बड़ी संख्या में संविदा कर्मी काम करते हैं। इनमें से काफी संविदा कर्मियों की सेवाएं पहले ही समाप्त की जा चुकी हैं, जबकि शेष कर्मियों को मौखिक तौर पर 31 दिसंबर तक ही सेवा जारी रहने की सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
Contract workers wrote a touching letter to Minister of Jal Shakti
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंचाई विभाग के पैक्ट दफ्तर के संविदा कर्मियों ने सेवाएं समाप्त न करने की गुहार लगाई है। संविदा कर्मियों ने जलशक्ति मंत्री को मार्मिक पत्र लिखा है। इसमें संविदा कर्मियों ने कहा है कि वे 10-15 वर्षों से इस दफ्तर में काम कर रहे हैं, कुशल श्रमिक हैं। उम्र के इस पड़ाव पर निकाल देने से न सिर्फ आर्थिक तंगी का दंश झेलेंगे, बल्कि परिवार के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की प्रोजेक्ट एक्टिविटी कोर टीम (पैक्ट) विश्व बैंक की मदद से चलने वाली उप्र. वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना में काम करती है। इसमें बड़ी संख्या में संविदा कर्मी काम करते हैं। इनमें से काफी संविदा कर्मियों की सेवाएं पहले ही समाप्त की जा चुकी हैं, जबकि शेष कर्मियों को मौखिक तौर पर 31 दिसंबर तक ही सेवा जारी रहने की सूचना दी गई है। 
विज्ञापन


इनमें मुख्य रूप से कंप्यूटर ऑपरेटर और जीआई एनालिस्ट का काम करने वाले कर्मी शामिल हैं। जलशक्ति मंत्री को लिखे पत्र में इन कर्मचारियों ने कहा है कि पैक्ट के मुख्य अभियंता और प्रशासक ने उन्हें बताया है कि कुछ अनुबंधित कर्मियों के अलावा शेष सभी कर्मियों की सेवाओं को समाप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हम अपने जीवन के महत्वपूर्ण 10-15 वर्षों से विभाग की सेवा कर रहे हैं। इसके जरिए ही पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। नौकरी न होने पर हमें और पूरे परिवार को आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ेगा। साथ ही आग्रह किया है कि उनकी सेवाओं की निरंतरता बनाए रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed