फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Continue running sugar mills, paddy sale should not be a problem: Chief Minister Yogi

लगातार चलें चीनी मिलें, धान बिक्री में न आए दिक्कत : मुख्यमंत्री योगी

Sun, 29 Nov 2020 07:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 29 Nov 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Continue running sugar mills, paddy sale should not be a problem: Chief Minister Yogi
सांकेतिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। ताकि, किसानों को चीनी मिलों में गन्ने की आपूर्ति में कोई समस्या न हो। साथ ही गन्ना किसानों को बुआई के लिए गन्ने की बेहतर वेराइटी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने धान खरीद की लगातार समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को एमएसपी के तहत अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन

    
मुख्यमंत्री  ने कहा कि जिन गांव में विकास योजनाओं को उत्कृष्ट ढंग से लागू किया गया है, उन्हें मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हुए वहां जनप्रतिनिधियों का भ्रमण कराया जाए। इससे अन्य ग्रामों में भीविकास कार्यों को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) के गठन को बढ़ावा दिया जाए। इनकी गतिविधियों को निर्यात के साथ जोड़कर निर्यात बढ़ाने के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने जिलों की मैपिंग कराकर उनकी जीडीपी भी तय किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि  ‘प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान’ (पीएम कुसुम योजना)  उतर प्रदेश में भी संचालित है। इस योजना के अंतर्गत सोलर पंपों की स्थापना की जा रही है। यह कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed