खुशखबरी: होली पर कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मौके पर गुरुवार शाम से पूरे प्रदेश में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति की जा रही है। ज्यादातर औद्योगिक एवं कॉमर्शियल प्रतिष्ठान बंद होने की वजह से बिजली की पर्याप्त उपलब्धता रही।
इसके चलते शाम सात बजे 12,500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही थी। पावर कॉर्पोरेशन का दावा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है। शुक्रवार आधी रात तक पूरे प्रदेश में लगातार आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने बताया कि होली के मौके पर बिजली की मांग लगभग 11,500 मेगावाट रहने का अनुमान लगाया गया था लेकिन गुरुवार शाम को सभी क्षेत्रों में कटौतीमुक्त आपूर्ति शुरू करने के बाद मांग लगभग 12,500 मेगावाट तक पहुंच गई।
कहीं भी आपात कटौती नहीं
प्रदेश के बिजलीघरों का उत्पादन 3100 मेगावाट के आसपास होने की वजह से मांग पूरी करने में कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने कहा, कहीं भी आपात कटौती नहीं की जा रही है।
शुक्रवार दोपहर बाद शहरों को खास तौर पर कटौतीमुक्त रखने को कहा गया है ताकि कहीं भी जलापूर्ति की समस्या न हो।
मौजूदा समय में सामान्य तौर पर बिजली की मांग लगभग 10,000 मेगावाट रहती है। त्यौहार के कारण यह 12,500 मेगावाट तक पहुंच गई है। चूंकि पर्याप्त उपलब्धता है इसलिए आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है।