फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contemporaneous DM and two SP were found guilty in the Kuldeep Sengar case

कुलदीप सेंगर मामले में तत्कालीन डीएम और दो एसपी को माना गया दोषी, तीनों पर कार्रवाई की सिफारिश

Tue, 08 Sep 2020 04:44 AM IST
Vikas Kumar सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Sep 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
contemporaneous DM and two SP were found guilty in the Kuldeep Sengar case
kuldeep singh sengar - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव दुष्कर्म मामले में सीबीआई ने तीन महिला अधिकारियों को लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। इनमें उन्नाव की डीएम रहीं अदिति सिंह और दो आईपीएस अधिकारी नेहा पांडेय व पुष्पांजलि सिंह शामिल हैं। सीबीआई ने इनके अलावा तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की है।  

विज्ञापन


सीबीआई ने दुष्कर्म के आरोप सिद्ध होने पर कुलदीप सिंह सेंगर को जेल भेजा था, जबकि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत का भी खुलासा किया था। इसी साल 31 जनवरी को सीबीआई सफीपुर के सीओ कुंवर बहादुर सिंह, एसएचओ माखी धर्म प्रकाश शुक्ला और एसआई दिग्विजय सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। सीबीआई ने प्रदेश सरकार को बताया कि इस मामले में तत्कालीन डीएम अदिति सिंह, एसपी नेहा पांडेय और पुष्पांजलि व अपर पुलिस अधीक्षक रहे अष्टभुजा प्रसाद सिंह की ओर से भी लापरवाही बरती गई। इसे देखते हुए सीबीआई ने सरकार से कहा, इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


अभी हापुड़ की डीएम हैं अदिति सिंह 
2009 बैच की आईएएस अदिति सिंह वर्तमान में हापुड़ की डीएम हैं। वह 24 जनवरी 2017 से 26 अक्तूबर 2017 तक उन्नाव में डीएम रहीं। इसी दौरान युवती ने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं 2006 बैच की आईपीएस पुष्पांजलि सिंह 27 अक्तूबर 2017 से 30 अप्रैल 2018 तक उन्नाव में एसपी रहीं। 2013 में वह प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर से यूपी आईं थीं। अभी पुष्पांजलि पुलिस अधीक्षक, रेलवे गोरखपुर के पद पर तैनात हैं। गत 1 जुलाई को उन्हें डीआईजी के पद पर प्रमोशन मिला है। नेहा पांडेय 2009 बैच की आईपीएस हैं और वर्तमान में आईबी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। नेहा 2 फरवरी 2016 से 26 अक्तूबर 2017 तक उन्नाव की एसपी रहीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed