फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   contaminated khoa in lucknow

लखनऊ में पकड़ा गया 5 क्विंटल घटिया खोवा, सावधानी से करें होली की खरीदारी

Sat, 04 Mar 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Mar 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
contaminated khoa in lucknow
पकड़ा गया खोवा

होली पर घटिया व मिलावटी खोवा की बिक्री रोकने का एफएसडीए का अभियान दूसरे दिन रंग में नजर आया। शुक्रवार को टीम ने प्रभारी अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में नाका व ठाकुरगंज खोवा मंडी में अलग-अलग छापेमारी की। 

विज्ञापन


इस दौरान दोनों ही मंडियों में रैंडम जांच के आधार पर निरीक्षण व परीक्षण में घटिया गुणवत्ता का मिला पांच क्विंटल खोवा जब्त कर इसे नष्ट किया गया। नष्ट किए गए खोवा की बाजार कीमत 1.55 लाख रुपये आंकी गयी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों ही मंडियों में खोवा बेच रहे दूधियों के पास से लैब जांच को अलग-अलग स्तर पर खोवा के 13 नमूने भी सीलबंद कर भेजे गए हैं। विभाग की एक अन्य टीम ने बालागंज व तेलीबाग इलाकों में खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों की जांच कर दही व पनीर का नमूना भी लैब जांच को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते गुरुवार को नाका खोवा मंडी में छापेमारी की सूचना लीक हो जाने के कारण खाली हाथ लौटी एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को नई रणनीति के साथ नाका व ठाकुरगंज खोवा मंडी में एक साथ छापेमारी की। 

दही और पनीर के नमूने भी सील

contaminated khoa in lucknow
म‌िलावटी खोवा

इसके लिए गठित एफएसओ की अलग-अलग टीमों ने पुलिस फोर्स का इंतजार किए बिना दोपहर 12 बजे सीधे खोवा मंडी पहुंच कर जांच कार्रवाई शुरू की। अचानक पहुंची एफएसडीए टीम को देखकर दोनों ही खोवा मंडियों में मौजूद दूधियों में हड़कंप मच गया। 

कई दूधिए डोलची में भरा खोवा छोड़कर मौके से भाग निकले। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने घबराए दूधियों को शांत कराते हुए बताया कि जांच पड़ताल के दौरान कोई उत्पीड़न नहीं होगा। सिर्फ बेचे जा रहे खोवा की जांच को टीम द्वारा नमूना भरा जाएगा। 

इसके बाद जांच टीम में मौजूद एफएसओ ने ठाकुरगंज खोवा मंडी से बेचे जा रहे खोवा के छह और नाका खोवा मंडी से सात नमूनों को लैब जांच के लिए सील किया। इस दौरान नाका खोवा मंडी में रैंडम जांच के आधार पर लावारिस छोड़ी कुछ डोलचियों के परीक्षण में सिन्थेटिक खोवा जैसा तो कुछ नहीं मिला, लेकिन निरीक्षण में घटिया गुणवत्ता के अंदेशे पर करीब पांच क्विंटल खोवा को जब्त कर इसे समीप स्थित कूड़ा स्थल पर गड्ढा खुदवा कर सुरक्षित नष्ट किया गया। 

दोनों ही खोवा मंडियों से लैब जांच को सील किए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी के आधार पर इसे बेचने वाले दूधियों के खिलाफ एक्ट के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज करा जुर्माना लगवाने की कार्रवाई होगी। 

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि एक अन्य टीम ने बालागंज व तेलीबाग इलाके में संचालित खाद्य सामग्री की दुकानों की भी जांच पड़ताल की। इस दौरान बालागंज में एक डेयरी से दही और तेलीबाग में मिठाई दुकान से बेचे जा रहे पनीर का नमूना भी लैंब जांच को सील कर भेजा गया है।

स्किम्ड मिल्क, स्टार्च से बन रहा मिलावटी खोवा

contaminated khoa in lucknow
पकड़ा गया खोवा

शकरकंद और अरारोट से मिलावटी खोवा बनाना अब बीते जमाने की बात हो गई है। मिलावटखोर अब डालडा ब्रांड व सूखे दुग्ध पाउडर (स्किम्ड मिल्क) से मिलावटी खोवा तैयार कर बाजार में खपाते हैं। 

धंधेबाजों की माने तो मिलावटी खोवा बनाने को स्किम्ड मिल्क में रिफाइंड और वनस्पति घी व चीनी को मिला कर खोवा जैसी महक व रंग लाने को लेमन येलो कलर, हाइड्रो और एचएल स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। पीले रंग के इस मिलावटी और घटिया खोवा को असली दिखाने को एसेंस की खुशबू और वनस्पति घी की चिकनाई भी मिलायी जाती है।

कृत्रिम तौर पर दूध की जगह तैयार कर खपाए जाने वाले ऐसे मिलावटी खोवा का सेवन सेहत के लिए भी खतरनाक साबित होता। बलरामपुर अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज अग्रवाल के अनुसार मिलावटी खोवा से तैयार खाद्य सामग्री खाने पर पाचन तंत्र बिगड़ने के साथ कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और त्वचा रोग का खतरा उत्पन्न हो जाता है। हृदय रोग व डायबिटीज के मरीजों पर जानलेवा असर पड़ सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed