फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contact tracing should be done by quarantining people coming from abroad: CM Yogi

विदेशों से आएं लोगों को क्वारंटीन कर की जाए कांटेक्ट ट्रेसिंग : सीएम योगी

Sat, 26 Dec 2020 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Dec 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Contact tracing should be done by quarantining people coming from abroad: CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के नए स्वरूप को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूके, फ्रांस सहित जिन देशों में कोविड-19 का नया स्वरूप चिह्नित हुआ है, वहां से आए लोगों की जांच की जाए। उन्होंने टीम गठित कर फोकस्ड कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किए जाने तथा इन देशों से आए लोगों को क्वारंटीन कर उनकी टेस्टिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को लोकभवन में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी जिलों का भ्रमण कर वहां पर कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में की जा रही कार्यवाही की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को इस संबंध में मंगलवार शाम तक अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। 
विज्ञापन


एक अन्य बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तेजी से आवास निर्माण कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लक्ष्य के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि 24-26 जनवरी तक होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस समारोह को अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने माघ मेला का आयोजन प्रयागराज कुंभ-2019 की भांति स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के उच्च मापदंडों के आधार पर आयोजित करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed