{"_id":"5a4d32c64f1c1bd5178b4c35","slug":"consumers-without-meter-to-pay-five-percent-electricity-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मीटर वाले ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को अब 5% ही देनी होगी इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मीटर वाले ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को अब 5% ही देनी होगी इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के 50 लाख से ज्यादा ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। इन उपभोक्ताओं को अब फिक्स चार्ज पर सरचार्ज के रूप में 20 के बजाय पांच फीसदी ही इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी देनी होगी।
विज्ञापन
बगैर मीटर वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को टैरिफ ऑर्डर के अनुसार प्रति किलोवाट प्रतिमाह 300 रुपये के बिल पर 60 रुपये इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी का भुगतान करना पड़ता था। अब इन्हें प्रति किलोवाट हर महीने 15 रुपये ही इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी देनी होगी।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य)संजय कुमार सिंह ने बुधवार को नियामक आयोग को पत्र भेजकर बताया कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी पांच फीसदी के हिसाब से वसूली के लिए बिलिंग एजेंसियों को सॉफ्टवेयर में तत्काल संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं से 2012 से पांच के बजाय 20 फीसदी इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूल किए जाने को लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में जनहित प्रत्यावेदन दाखिल किया था। आयोग ने इस पर पावर कॉर्पोरेशन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।