{"_id":"5d96199d8ebc3e93bf3bc7f0","slug":"consumer-forum-sends-notice-to-akshay-kumar-after-a-guy-met-an-accident-while-watching-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अक्षय कुमार को उपभोक्ता फोरम का नोटिस, अजीबोगरीब है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अक्षय कुमार को उपभोक्ता फोरम का नोटिस, अजीबोगरीब है मामला
Thu, 03 Oct 2019 09:24 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 03 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समतामूलक चौराहे पर लगी एलईडी स्क्रीन पर ट्रैफिक सलाह देने के लिए चलाए जा रहे अभिनेता अक्षय कुमार के वीडियो फिल्म के चक्कर में सड़क दुर्घटना हो गई। इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता फोरम में पीड़ित ने कर दी। अब अक्षय कुमार और प्रमुख सचिव सूचना दोनों को उपभोक्ता फोरम ने नोटिस जारी कर उनसे अपना जबाव देने को कहा है।
फोरम के सदस्य और न्यायिक अधिकारी राजर्षि शुक्ला ने यह नोटिस बरेली के करनपुर निवासी सत्येंद्र कुमार शर्मा की शिकायत पर दिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि फन सिनेमा के सामने से बाइक से जब वह जा रहा था। उसी समय सड़क के बीच डिवाइडर पर बड़ी स्क्रीन पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में लोगों से कुछ कहता हुआ दिख रहा था।
स्क्रीन पर चल रही वीडियो लोगों को आकर्षित कर रही थी। वीडियो पर नजर पड़ते ही उसकी बाइक दूसरे वाहन से टकरा गई। इससे उनकी हेडलाइट, मिरर, साइट स्टेंड, स्विच आदि टूट गए। उसको खुद भी चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने फोरम से खुद को पांच लाख रुपये का हर्जाना दिलाने की मांग की है।

नोटिस भेजा गया, सुनवाई की जा रही
राजर्षि शुक्ला का कहना है कि शिकायत की सुनवाई की गई है। अब मुंबई निवासी अभिनेता अक्षय कुमार और प्रमुख सचिव सूचना को नोटिस भेजा गया है। उनका जबाव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत होने पर लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भी सुनवाई में शामिल कर नोटिस दिया जा सकता है।