फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumer Council said Energy Minister group working for private houses Private companies advocated in meeting

UP: 'निजी घरानों के लिए कार्य कर रहा ऊर्जा मंत्री समूह...', उपभोक्ता परिषद बोला- की गई निजी कंपनियों की वकालत

Wed, 17 Sep 2025 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 08:45 AM IST
सार

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उर्जा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि मंत्री का समूह निजी घरानों के लिए कार्य कर रहा है। बैठक में फुल कास्ट और निजी क्षेत्र की कंपनियों की वकालत की गई। जबकि प्रदेश में फुल कास्ट टैरिफ पहले से लागू है।

विज्ञापन
Consumer Council said Energy Minister group working for private houses Private companies advocated in meeting
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आरोप लगाया है कि ऊर्जा मंत्री समूह किसी न किसी रूप में निजी घरानों के लिए कार्य कर रहा है। जिस तरह से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक में फुल कास्ट बिजली दर लागू करने और निजी क्षेत्र की कंपनियों की वकालत की गई, उससे यही संदेश जाता है।

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह की पांचवी बैठक में कहा गया है कि वितरण निगमों के घाटे की वजह से निजी निवेश के लिए कम आकर्षक होता जा रहा है। यह बात निजी घरानों को पोषित करने की रणनीति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फुल कास्ट टैरिफ पहले से लागू है। 
विज्ञापन


यूपी पहला राज्य है, जहां उपभोक्ता अधिकार कानून लागू है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर लगभग 33122 करोड़ सर प्लस निकल रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी लगभग 3000 करोड़ सरप्लस निकालने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में उपभोक्ताओं के हित में उत्तर प्रदेश सरकार को आगे जाकर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 108 के तहत विद्युत नियामक आयोग को बिजली दरों में कमी करने का आदेश देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर स्तर पर सुधार... तो रद्द हो निजीकरण का प्रस्ताव

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा लगातार दावा कर रहे हैं कि बिजली व्यवस्था में हर स्तर पर सुधार हुआ है। ऐसे में वे अपने दावे के आधार पर निजीकरण प्रस्ताव रद्द करें।



केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित मंत्री समूह की बैठक में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। बिजली की तकनीकी और वाणिज्यिक हानि में निरंतर कमी हुई है। ऐसे में निजीकरण प्रस्ताव रद्द किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed