{"_id":"685efc00ca83228f39011a3c","slug":"consultant-has-been-decided-for-state-capital-region-development-plan-will-be-ready-in-six-years-lucknow-news-c-13-knp1050-1268624-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्टेट कैपिटल रीजन के लिए कंसल्टेंट तय, छह साल में तैयार हो जाएगा विकास का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्टेट कैपिटल रीजन के लिए कंसल्टेंट तय, छह साल में तैयार हो जाएगा विकास का प्लान
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन ( एससीआर) बनाने के लिए कंसल्टेंट का चयन हो गया है। यह एससीआर में शामिल सभी छह जिलों के एकीकृत विकास कार्यों का खाका तैयार करेगा। इसको लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष केशव वर्मा की अध्यक्षता में एलडीए में उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रमुख सचिव आवास, नगर विकास, मंडलायुक्त व एलडीए वीसी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 71 करोड़ रुपये की लागत से कंसल्टेंट कंपनी एईकॉम इंडिया प्रा. लि. व एजीस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्रा. लि. को चुना गया है, जो एक साल में रीजनल प्लान तैयार करेगी, जिसके बाद कंपनी अगले पांच साल में रीजनल प्लान के मुताबिक परियोजनाओं को चिह्नित करते हुए उनकी डीपीआर बनाएगी। साथ ही स्थल पर परियोजनाओं को शुरू भी कराएगी। बैठक में वर्ल्ड बैंक की टीम ने बताया कि वर्ल्ड बैंक की सहभागिता से कई विकसित देशों के शहरों में इस तरह का नियोजित विकास किया गया है। टीम के सदस्यों ने बताया कि वह एससीआर को बेहतर ढंग से विकसित करने के लिए इस तरह की सफल परियोजनाओं की सूचनाएं साझा करेंगे। एससीआर के रीजनल प्लान में हेरिटेज व सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजा जाएगा।
हाई स्पीड कनेक्टिविटी से होगा आर्थिक विकास
एलडीए वीसी ने बताया कि एससीआर का क्षेत्रफल 26000 वर्ग किमी होगा। इसमें शामिल लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली में आधारभूत सुविधाओं को उच्चीकृत किया जाएगा। जनपदों के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी होगी। इसके तहत मिसिंग रोड नेटवर्क को पूर्ण किया जाएगा, रैपिड रेल, रिंग रोड व एक्सप्रेसवे का काम कराया जाएगा। आवागमन तेज और सुगम होने से औद्योगिक व व्यावसायिक विकास को बल मिलेगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश का विकास होगा।