फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Construction of ring road accelerated after survey

Lucknow News: सर्वे के बाद रिंग रोड का निर्माण तेज

Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Construction of ring road accelerated after survey
दरीबा के पास रिंगरोड निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी। - फोटो : संवाद
रायबरेली। शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए 1200 करोड़ रुपये से प्रस्तावित रिंग रोड के दूसरे फेज का काम तेज हो गया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम चल रहा है। यह रिंग रोड 21 गांवों के पास से निकलेगी।
विज्ञापन


रिंग रोड के बनने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। इससे लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। करीब 10 साल पहले नगर के चारों ओर रिंग रोड के निर्माण का ताना-बाना बुना गया था। पहले फेज में रिंग रोड का काम 2014 में शुरू हुआ था। अब दूसरे फेज का काम में तेजी आ गई है। 22 किमी लंबी रिंग रोड फोरलेन बनाई जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में महराजगंज रोड पर शारदा सहायक नहर से लेकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचरिया के निकट तक रिंग रोड बनाई जानी है। दूसरे चरण में रिंग रोड रायबरेली-लखनऊ हाईवे से डिडौली स्थित महिंद्रा एजेंसी के पास से 21 गांवों से होकर भांव गांव के पास पहुंचकर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन गांवों से होकर निकलेगी रिंग रोड

रिंगरोड सैदनपुर, सुलखियापुर, पासापुर, परिगवां, अलादपुर, कंचौदा नानकारी, चकलोहराहार, डिडौली, लोहरामऊ, सलारपुर, नौबती, दरीबा, रेती खुर्द बुजुर्ग, बिनोहरा, फकरुलहसन खेड़ा, मछेछर, पासापुर, सुल्तानपुर आइमा, बेलाभेला, कुचरिया, सरायोदामो गांव के पास से निकलेगा।



जिले में दूसरे फेज के लिए रिंग रोड के निर्माण को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है। रिंग रोड बनने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी।
- मनीष सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed