लखनऊ। केसरीखेड़ा के फ्लाईओवर पर बारिश के पानी की निकासी के लिए दोनों तरफ बन रहीं नालियों के ढाल को लेकर पार्षद और उनके समर्थकों ने विवाद करते हुए बृहस्पतिवार दोपहर प्रदर्शन करते हुए काम रुकवा दिया। उधर, सेतु निगम का कहना है कि पार्षद नाले को उनसे बनवाना चाह रहा है, जिसे नगर निगम को बनाना चाहिए। इस सिलसिले में शुक्रवार को दोनों पक्षों में बातचीत होगी।
पार्षद देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि केसरीखेड़ा में सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे पुल के किनारों पर जल निकासी के लिए आधा-अधूरा नाला बनाया जा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके विरोध में पार्षद के साथ प्रवीण सिंह, रोहित यादव, प्रदीप यादव, प्रिंस यादव ने प्रदर्शन किया।