फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Construction of charak flyover is begin after eight months

लखनऊ में आठ महीने बाद चरक फ्लाईओवर का अधूरा काम शुरू

Thu, 03 Jun 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Construction of charak flyover is begin after eight months
चरक फ्लाईओवर का अधूरा निर्माण आठ महीने के इंतजार के बाद अब पूरा हो सकेगा। पुरातत्व एनओसी मिलने के बाद सेतु निगम ने हुसैनाबाद ट्रस्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

जुलाई के अंत तक निर्माण पूरा करने की योजना सेतु निगम की है। ध्यान रहे कि चौक से विक्टोरिया स्ट्रीट के बीच 2.5 किमी. लंबे इस फ्लाईओवर पर 110 करोड़ रुपये का खर्चे का अनुमान है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय से पुरातत्व एनओसी का आदेश जारी कर दिया गया।
इससे पहले राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने अपनी अनापत्ति मंडलायुक्त को भेज दी थी। काम तेजी से पूरा करने के लिए एमडी अरविंद श्रीवास्तव ने निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक चला विवाद
सेतु निगम और एएसआई के बीच प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण के लिए लंबे समय तक विवाद चला। जहां केस दर्ज कर एएसआई ने काम रुकवा दिया वहीं स्थानीय सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने निरीक्षण कर अधिकारियों में सहमति बनाई। इसके बाद पुरातत्व एनओसी मिलने में करीब छह महीने लग गए।

15 अगस्त से पहले ट्रैफिक दौड़ाने की तैयारी
सेतु निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जुलाई में निर्माण पूरा कर इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक अगस्त में शुरू करना है। 15 अगस्त से पहले यहां ट्रैफिक दौड़ाने की तैयारी है। इसके लिए फ्लाईओवर के उतारने हुसैनाबाद की तरफ एप्रोेच रोड और पूर्व की बनी सड़क का रिनोवेशन होना है। रिटेनिंग वॉल का भी कुछ काम बाकी है। एलिवेटेड रूट का अधिकांश सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अब ऊपरी सतह बनाना और स्ट्रीटलाइट समेत अन्य फिनिशिंग के काम होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed