फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable recruitment 2018 selection will take place in two phase

सिपाही भर्ती प्रक्रिया 2018 : दो चरणों में होगा चयनित 41,520 सिपाहियों का प्रशिक्षण

Fri, 15 Feb 2019 04:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 15 Feb 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
constable recruitment 2018 selection will take place in two phase
women constable police - फोटो : Demo Pic

शासन ने सिपाही भर्ती प्रक्रिया 2018 के तहत चयनित 41,520 सिपाहियों के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। दो चरणों में होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए डीजीपी मुख्यालय ने शासन को पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


प्रशिक्षण निदेशालय ने 21,000 और 20,520 रंगरूटों का दो चरणों में प्रशिक्षण कराने का प्रस्ताव दिया था। इस पर डीजीपी मुख्यालय ने तय किया कि दो भागों में बांटने के बजाय पहले चरण में नागरिक पुलिस के 23,520 और दूसरे चरण में पीएसी के 18000 रंगरूटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अंतिम सूची डीजीपी मुख्यालय को उपलब्ध कराने के बाद यहां से सत्यापन और मेडिकल चेकअप कराने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस प्रक्रिया में एक महीने का समय लग सकता है। माना जा रहा है कि पहले चरण का प्रशिक्षण अप्रैल और दूसरे का अक्तूबर से शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों के पुलिस प्रशिक्षण संस्थाओं से भी संपर्क किया जा रहा है। सिपाही भर्ती 2015 के 8000 रंगरूटों ने छह राज्यों में अलग-अलग फोर्स के केंद्रों पर प्रशिक्षण हासिल किया था। प्रयास है कि इस बार भी यहीं पर रंगरूटों को प्रशिक्षण कराया जाय।
विज्ञापन


सुल्तानपुर और जालौन के नए प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन 22 को
नए रंगरूटों की प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रदेश को दो नए प्रशिक्षण स्कूल मिल जाएंगे। 800-800 की क्षमता वाले दोनों स्कूल सुल्तानपुर और जालौन में बनकर तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि इनका उद्घाटन 22 फरवरी को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed