फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable Alleges House Raid, Posts Video

Lucknow News: सिपाही ने लगाया घर पर दबिश देने का आरोप, वीडियो किया पोस्ट

Mon, 11 May 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Constable Alleges House Raid, Posts Video
लखनऊ। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर उनके घर दबिश देने का आरोप लगाया है। सिपाही का कहना है कि यह उनकी आवाज दबाने का प्रयास है, पर वह टूटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को सिपाही ने 2.36 मिनट का चौथा वीडियो पोस्ट किया। मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी अपराध के काले अंग्रेज यानी पुलिस अधिकारी के आदेश पर शनिवार देर रात उनके घर पर छह-सात पुलिसकर्मियों ने दबिश दी। सिपाही ने इसे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास बताया।
विज्ञापन

सिपाही ने कहा कि उनकी मां ने गीदड़ के बच्चे को नहीं शेर के बच्चे को जन्म दिया है। किसी भी हाल में वह न तो झुकने वाले हैं और न ही टूटने वाले हैं। कहा कि उनकी आवाज चुप करानी है तो उनकी हत्या करनी होगी। उन्होंने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए समिति बनाने की मांग की। अंत में सिपाही ने होमगार्ड विभाग की तरह पुलिस विभाग में भी भ्रष्टाचार खत्म करने की पहल की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोप को बताया गलत
पुलिस ने सिपाही सुनील कुमार के दबिश और परिजनों से गलत व्यवहार के आरोपों को पूरी तरह गलत ठहराया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें बयान के लिए ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से नोटिस दिया गया था। इसी के साथ पुलिस की एक टीम नोटिस लेकर उनके आवास गई थी।


यह है मामला
अमेठी के गौरीगंज पूरे राम सेवक मिश्र गांव निवासी 2015 बैच के सिपाही सुनील कुमार ने अब तक चार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इनमें उन्होंने लखनऊ व अन्य जनपदों की पुलिस लाइन में वसूली का आरोप लगाया है। वह छह मई से 20 दिन के अवकाश पर हैं। उनकी पत्नी भी रायबरेली में सिपाही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed