{"_id":"5b9e6af5867a557f601669d0","slug":"congress-will-launch-project-shakti-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी कार्यकर्ता तक होगी कांग्रेस की पहुंच, 19 को 'प्रोजेक्ट शक्ति' होगा लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी कार्यकर्ता तक होगी कांग्रेस की पहुंच, 19 को 'प्रोजेक्ट शक्ति' होगा लांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
Congress
कांग्रेस 19 सितंबर को यूपी में ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ लॉन्च करेगी। इसके माध्यम से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को मास (जन सामान्य) बेस की जगह काडर बेस पार्टी बनाना है।
विज्ञापन
दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और तेलंगाना आदि राज्यों में पार्टी ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ को लागू कर चुकी है। वहां की सफलता के बाद अगले चरण में इसे यूपी, हरियाणा, असम और हिमाचल प्रदेश में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
19 सितंबर को राजधानी लखनऊ में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद इसे लॉन्च करेंगे। इसके तहत कांग्रेस के प्रत्येक सदस्य को मोबाइल नंबर 9702199911 पर अपना वोटर आई कार्ड नंबर एसएमएस करना होगा। एक मोबाइल नंबर पर एक ही वोटर आई कार्ड पंजीकृत होगा।
विज्ञापन
आई कार्ड के पंजीकरण के बाद सदस्य संबंधी बूथ, ब्लॉक व जिला समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां कांग्रेस के डाटा एनालिटिकल डिपार्टमेंट के पास पहुंच जाएंगी।
डाटा एनालिटिकल डिपार्टमेंट के स्टेट प्रभारी सर्वजीत सिंह मक्कड़ बताते हैं कि प्रोजेक्ट के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व अपना संदेश और सुझाव सीधे बूथ स्तर कार्यकर्ताओं तक पहुंचा सकेंगे। कार्यकर्ता भी अपने संदेश और सुझाव पार्टी हाईकमान को दे पाएंगे।
इसके लिए विकसित सॉफ्टवेयर में सभी कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से जुड़ने की व्यवस्था भी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की गतिविधियों की लगातार जानकारी मिलती रहेगी। सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।