फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress will gherao Vidhan Sabha on December 18 in UP

UP News: सत्र के दौरान ताकत दिखाने की तैयारी में कांग्रेस,  प्रदेश अध्यक्ष बोले- किया जाएगा विधानसभा का घेराव

Thu, 12 Dec 2024 03:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 03:33 PM IST
सार

कांग्रेस यूपी में विधानसभा सत्र के दौरान ताकत दिखाने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 

विज्ञापन
Congress will gherao Vidhan Sabha on December 18 in UP
प्रेसवार्ता करते विधायक आराधना मिश्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कांग्रेस इस बार विधानसभा सत्र के दौरान ताकत दिखाने की तैयारी में है। सदन में सिर्फ दो विधायक वाली कांग्रेस ने नई रणनीति के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को 18 दिसंबर को लखनऊ आने का आह्वान किया है। इस दिन वह विधानसभा भवन का घेराव करेगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर तबाही और हाहाकार मचा हुआ है। कहीं पर फर्जी दंगे हो रहे हैं तो कहीं पर एनकाउंटर किया जा रहा है। महिलाओं से दुर्व्यवहार हो रहा है। अराजकता बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


कहा कि इसके बाद भी सरकार चुप है। सरकार के इशारे पर पुलिसकर्मी ही उत्पीड़न करने में लगे हैं। इसके विरोध विधानसभा का घेराव किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा किविपक्ष के सभी नेताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की नीतियों के खिलाफ होने वाले विधानसभा घेराव में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल की जगह गुजरात के लोगों को दिया जा रहा काम

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सारा काम गुजरात के ठेकेदारों को दिया जा रहा है। जो काम पहले लोकल ठेकेदारों को दिया जाता था, वह अब गुजरात के लोगों को दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में गुजरात की कंपनियों में पूरा एकाधिकार कर रखा है। ऐसे में काम की गुणवत्ता प्रभावित होना सभाविक है। क्योंकि, यह कंपनी यहां किसी भी तरह से काम करके लौट जाएंगी। फिर उन्हें पकड़ना मुश्किल होगा। 


इस दौरान विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार आज हर विषय पर असफल हो चुकी है। चाहे वह किसान का मुद्दा हो। युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा हो। विधानसभा के अंदर इन सवालों का जवाब भाजपा नहीं दे रही है। वह किसी भी चीज का जवाब देने को तैयार नहीं है। 

सदन के बाहर सड़क पर कर रहे संघर्ष

कहा कि इसलिए एक राजनीतिक दल के रूप में हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि सरकार की जवाबदेही उन विषयों पर ली जाए, जिस पर जनता ने उनका विश्वास कर जनता ने उनको विधानसभा में भेजा है।। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बुलंद करना हमारी जिम्मेदारी है। हम इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। सदन में हमारी सख्या कम है तो हम सदन के बाहर सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed