{"_id":"6225a3aca07c523e7849242b","slug":"congress-will-conduct-mahila-march-on-international-women-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: लखनऊ में महिला मार्च निकालेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी के साथ जुटेंगी फिल्मी हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: लखनऊ में महिला मार्च निकालेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी के साथ जुटेंगी फिल्मी हस्तियां
Mon, 07 Mar 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:48 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस लखनऊ में महिला मार्च का आयोजन करेगी। जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई सिने हस्तियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में महिला मार्च का आयोजन करेगी। इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ उनकी पार्टी के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि देश में नारी को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस अभियान में पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी। 8 मार्च को दिन में 12 बजे से शुरू होने वाला यह मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहा होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास खत्म होगा। इस मार्च में महिला डॉक्टर, शिक्षिका, खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन