फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress view on priyanka vadra role in uttar pradesh.

यूपी चुनाव में प्रियंका की भूमिका को लेकर कांग्रेस में दो राय

Thu, 20 Oct 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Oct 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
congress view on priyanka vadra role in uttar pradesh.
प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव-2017 में प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका को लेकर कांग्रेस में मतभेद उभर आए हैं। पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर चाहते हैं कि दीपावली के बाद प्रदेश में प्रियंका के तूफानी दौरे कराए जाएं।

विज्ञापन


वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राजबब्बर, शीला दीक्षित और संजय सिंह की अगुवाई में प्रचार अभियान चलाए जाने के पक्षधर हैं। विधानसभा चुनाव में वे प्रियंका का सीमित उपयोग चाहते हैं।
विज्ञापन


पीके की रणनीति के मुताबिक राहुल देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा निकाल चुके हैं। इसके फॉलोअप में जिलों में राहुल संदेश यात्राएं निकाली जा रही हैं। कांग्रेसी मानते हैं कि किसान यात्रा को अच्छा रेसपॉन्स मिला है। उनके कार्यक्रमों में खासी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके चाहते हैं कि कांग्रेस के पक्ष में बने इस माहौल को वोट में तब्दील करने के लिए राहुल और प्रियंका लगातार यूपी में सक्रिय रहें।

प्रियंका की प्रतिष्ठा को दांव पर नहीं लगाना चाहते कांग्रेसी

congress view on priyanka vadra role in uttar pradesh.

प्रियंका सघन प्रचार करेंगी तो कांग्रेस को काफी फायदा मिलेगा। पर, कांग्रेस के ज्यादातर नेता राहुल की इस इस राय के साथ बताए जा रहे हैं कि प्रियंका की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाकर यूपी में चुनाव न लड़ा जाए।

प्रदेश भर में उनके तूफानी दौरे कराने के बजाय उन्हें चुनिंदा क्षेत्रों तक ही सीमित रखा जाए। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बहुत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं है। ऐसे में प्रियंका की ज्यादा सभाएं कराने से उनकी छवि को धक्का पहुंच सकता है।

हालांकि, टीम पीके के एक सदस्य प्रियंका को लेकर किसी तरह के मतभेद से इन्कार करते हैं। उन्होंने इन अटकलों को भी बेबुनियाद बताया कि कांग्रेस और प्रशांत किशोर में अनबन चल रही है और प्रशांत अपनी टीम को समेटने की तैयारी में हैं।

गेम चेंजर होंगी प्रियंका

congress view on priyanka vadra role in uttar pradesh.

प्रियंका अभी परदे के पीछे से कांग्रेस की रणनीति तैयार करने में मदद कर रही हैं। युवा ही नहीं, बुजुर्ग कांग्रेसी भी चाहते हैं कि प्रियंका यूपी में सक्रिय हों। अभी वे अमेठी और रायबरेली में भाई और मां के निर्वाचन क्षेत्रों तक ही खुद को सीमित रखती हैं।

उनकी सक्रियता बढ़ाने के लिए कई जगह पोस्टरों के जरिये अभियान भी चलाया जा चुका है। टीम पीके मानती है कि प्रियंका का प्रचार में उतरना कांग्रेस के लिए गेम चेंजर होगा। कांग्रेस को प्रदेश में अपना खोया जनाधार प्राप्त करने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।

ब्राह्मणों के बाद दलितों पर टीम पीके की नजर
चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए टीम पीके की नजर ब्राह्मणों के बाद दलित वोटों पर है। प्रशांत किशोर कांग्रेस से दलितों को जोड़ने की कार्ययोजना बना रहे हैं। इसके लिए उनकी टीम फीडबैक जुटा चुकी है। पुराने दौर में ब्राह्मण और दलित, दोनों ही कांग्रेस के वोट बैंक हुआ करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed