फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress to take action for indiscipline in party during loksabha election.

कांग्रेस: 35 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव में हुई भितरघात, जल्द होगी कार्रवाई

Sun, 07 Jul 2019 12:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Jul 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Congress to take action for indiscipline in party during loksabha election.
सांकेतिक तस्वीर

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने भितरघातियों की पहचान की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए गठित अनुशासन समिति को अब तक 35 संसदीय क्षेत्रों से नेताओं व कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली हैं। समिति ने शिकायतों का परीक्षण शुरू कर दिया है। जल्द ही पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में गठित अनुशासन समिति ने शिकायतों के लिए 5 जुलाई तक का समय तय किया था। पार्टी प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक समिति ने 35 संसदीय क्षेत्रों से मिली शिकायतों का अध्ययन शुरू कर दिया है। इसमें तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अनुग्रह नारायण ने कहा कि जहां जरूरत होगी वहां समिति के सदस्य जाकर तथ्यों का भौतिक सत्यापन करेंगे। समिति का मकसद किसी को दंडित करना नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं और नेताओं को यह भरोसा दिलाना है कि पार्टी जवाबदेही व निष्पक्षता से संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर तथ्य गंभीर पाए गए तो निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिकायत की अवधि खत्म हो चुकी है फिर भी अगर किसी लोकसभा क्षेत्र के किसी कार्यकर्ता के पास कोई साक्ष्य या तथ्य ऐसे हैं कि जिससे लगता है कि उसकी सुनवाई होनी चाहिए तो उसकी भी निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

कांग्रेस सेवादल की बैठक कल

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियेां व जिला-शहर अध्यक्षों की बैठक पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को होगी। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व मुख्य संगठक लालजी देसाई व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed