फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to decide on loksabha candidates on 31 dec

31 को कांग्रेस में होगा टिकट पर 'मिस्त्री-मंथन'

Fri, 27 Dec 2013 07:50 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
congress to decide on loksabha candidates on 31 dec

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 31 दिसंबर को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करेगी।

विज्ञापन


इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए खुद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री लखनऊ पहुंच रहे हैं।

इसके बाद एक जनवरी को भी लखनऊ में जिला व शहर अध्यक्षों के साथ अहम बैठक की जाएगी।

चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। लोकसभा सीटों के लिए पार्टी योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रही है। 31 दिसंबर की बैठक में संभावित प्रत्याशियों के संबंध में चर्चा की जाएगी। उनकी क्षेत्र में क्या स्थिति है इसका फीडबैक भी पार्टी मंगा रही है।

इस अहम बैठक में मिस्त्री के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि 31 दिसंबर के बाद एक जनवरी को जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री करेंगे।
विज्ञापन


इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व यूपी के सहप्रभारी जुबेर खान, राना गोस्वामी, प्रकाश जोशी व नसीब सिंह के अलावा विधानमंडल दल एवं विधान परिषद दल के नेता प्रदीप माथुर व नसीब पठान एवं आठों जोन के जोनल प्रभारी व कोआर्डिनेटर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed