फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress to conduct peace march in kanth

कांठ में होगी भाजपा, कांग्रेस की सीधी टक्कर

Tue, 22 Jul 2014 06:40 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
congress to conduct peace march in kanth

मुरादाबाद के कांठ में भाजपा और कांग्रेस ने 'सीधी टक्कर' के लिए ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि आम चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब दोनों पार्टियों के धुरंधर आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन


मुरादाबाद के कांठ में कांग्रेस 26 जुलाई को शांति मार्च निकालेगी। यह मार्च दोपहर दो बजे से निकाला जाएगा। ज्यादातर नेता दिल्ली से ही सुबह मुरादाबाद के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वे शांति मार्च में शामिल होंगे। सोमवार को दिल्ली में यूपी के नेताओं ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, विधान परिषद में दल के नेता नसीब पठान व पश्चिमी उप्र के विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का विरोध प्रदर्शन

congress to conduct peace march in kanth

प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि कांठ में भाजपा 26 को विरोध प्रदर्शन कर रही है।

इसी को देखते हुए कांग्रेस ने भी इस दिन वहां एक शांति मार्च निकालने की योजना बनाई है।

दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं ने तय किया है कि 26 जुलाई को सुबह 9:30 बजे सभी नेता कांठ के लिए रवाना होकर एक बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर दो से तीन बजे के बीच कांठ में शांति मार्च निकाला जाएगा।

एक्‍शन के मूड में आई कांग्रेस

congress to conduct peace march in kanth

गौरतलब है कि मुरादाबाद के कांठ में हुए बवाल को मुद्दा बनाकर यूपी सरकार को घेरने वाली भाजपा की तरह ही कांग्रेस भी कांठ मुद्दे पर ही सपा और भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गई है।

मतलब साफ है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से सुस्त पड़ी कांग्रेस अब एक्शन के मूड में आ गई है।

कांग्रेस इसका जवाब शांति मार्च से देगी। प्रदेश कांग्रेस 26 जुलाई को ही कांठ में शांति मार्च निकालकर गांधी के बताए रास्ते पर चलने की अपील करेगी।

इसके बाद वह नौ अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांति व सद्भाव मार्च निकालेगी।

भाजपा पर भी होगा निशाना

congress to conduct peace march in kanth

कांग्रेस की योजना से यह तो साफ है कि वह प्रदेश सरकार को घेरना चाहती है लेकिन यह भी स्पष्ट है कि पार्टी भाजपा पर भी सवाल उठाएगी।

पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने बयान दिया था कि प्रदेश में जिस तरह का माहौल बन रहा है उसमें कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

भाजपा केंद्र में सत्ता में आने के बाद प्रदेश में एक बार फिर मुजफ्फरनगर जैसे हालात पैदा करना चाहती है। यही कारण है कि मुरादाबाद के कांठ की छोटी सी घटना को तूल दिया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश में शांति व सद्भाव के लिए जनता से अपील करने जा रही है। डॉ. खत्री ने कहा कि प्रदेश में सूखे जैसे हालात हैं, लेकिन सपा सरकार प्रदेश में सूखा घोषित नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed