फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress releases video on varanasi to expose prime minister modi.

कांग्रेस ने पीएम मोदी खिलाफ शुरू किया 'वीडियो वार'

Mon, 06 Mar 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Mar 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
 congress releases video on varanasi to expose prime minister modi.
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में घेरने की चौतरफा कोशिश की है। इसके लिए कांग्रेस ने वीडियो वार भी छेड़ दिया है।

विज्ञापन


उसने ‘बनारस की कहानी, जनता की जुबानी’ व ‘दर्द-ए-बनारस’ नाम से वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में वाराणसी की जनता को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए वादे पूरे न करने की शिकायत करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी को उनके ही संसदीय क्षेत्र में मात देना चाहता है। यदि उसने वाराणसी का गढ़ भाजपा से छीन लिया तो इसके जरिए यह संदेश दे सकेगा कि प्रधानमंत्री अपने ही संसदीय क्षेत्र में जनता का विश्वास खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकारों ने प्रधानमंत्री को उनके संसदीय क्षेत्र में घेरने का चक्रव्यूह तैयार किया है।

डिजिटल दुनिया में भी तेज है कांग्रेस की लड़ाई

 congress releases video on varanasi to expose prime minister modi.

कांग्रेस ने वाराणसी जिले की आठ सीटों में से चार पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि चार सीटें सपा के खाते में आई हैं। शहरी क्षेत्र की सभी तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। उसने अपने सभी दिग्गज यहां उतार दिए हैं। इसके साथ ही डिजिटल दुनिया में भी उसने अपनी लड़ाई तेज कर दी है।

इसके तहत कांग्रेस ने इन वीडियो की सीरीज बनाई है। इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। कांग्रेस यह भी दावा कर रही है कि यूपी के दो लड़कों राहुल व अखिलेश ने पूरी केंद्र सरकार को बनारस की सड़कों पर खड़ा कर दिया है।

दर्द-ए-बनारस
दर्द-ए-बनारस वीडियो सीरीज में वाराणसी की दुर्दशा दिखाई गई है। एक वीडियो में यहां के धार्मिक महत्व के पितरकुंडा की खराब हालत को दिखाया गया है।

वहीं, दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति कहता  है, प्रधानमंत्री मोदी को तीन साल हो गए हैं लेकिन उन्होंने अभी तक अपने संसदीय क्षेत्र के लिए कुछ भी विकास नहीं किया। केवल कागजों तक ही उनका विकास सीमित है।

बनारस की कहानी, जनता की जुबानी

 congress releases video on varanasi to expose prime minister modi.

‘बनारस की कहानी जनता की जुबानी’ में चाय वालों की बात दिखाई गई है। इसमें एक चायवाला अखिलेश यादव व राहुल गांधी के गठबंधन को वोट देने की बात कहता दिख रहा है।

इसी प्रकार गोदौलिया चौराहा, बांस फाटक, विश्वेसरगंज किराना मंडी के लोगों को भी यह कहते हुए दिखाया गया है कि वे अभी तक भाजपा को वोट देते आए हैं, लेकिन इस बार गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed