फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress reacts on reeta bahuguna joshi joining on BJP.

रीता के जाने से बौखलाए कांग्रेसी, कहा- भाजपा दगाबाजों की फौज इकट्ठा कर रही है

Fri, 21 Oct 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
congress reacts on reeta bahuguna joshi joining on BJP.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि जब से भाजपा केंद्र सरकार में आई है तब से एक सूत्री कार्यक्रम है दगाबाजों की फौज इकट्ठा करना। उनके वजनदार अध्यक्ष को केवल यही काम दिया गया है।

विज्ञापन


वह दगाबाजों की फौज एकत्र करने में कामयाब भी हो रहे हैं। जहां तक रीता बहुगुणा जोशी के जाने का सवाल है तो इससे कांग्रेस पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


इतिहास की प्रोफेसर रही रीता बहुगुणा जोशी ने अपने परिवार के इतिहास को ही दोहराया है। उनके परिवार में पाला बदलने की यह चौथी-पांचवी घटना है। मुझे केवल इसी बात का दुख है कि हमसे व हमारे नेतृत्व से कहा गया कि है कि वे बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे नेतृत्व के अंदर कितनी संवेदनशीलता है कि लगातार मीडिया में आ रही खबरों का भी संज्ञान न लेते हुए इनकी बात को माना। विजय बहुगुणा के कांग्रेस से जाने से जब वहां कोई फर्क नहीं पड़ा तो फिर यहां पर रीता बहुगुणा जोशी के जाने से सूबे में भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

'धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ विश्वासघात'

congress reacts on reeta bahuguna joshi joining on BJP.

वहीं, कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा में शामिल होना राष्ट्रीय आदर्शों और धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के प्रति विश्वासघात है।

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से पार्टी के भीतरी रहस्यों से भाजपा को अवगत कराकर वे भितरघात में शामिल थीं। उन्होने यह सिद्ध कर दिया कि वे कितने ओछे विचार की स्वार्थी और महत्वाकांक्षी महिला हैं।

रीता बहुगुणा व विजय बहुगुणा के डीएनए में है गड़बड़ी
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रीता बहुगुणा जोशी व विजय बहुगुणा के डीएनए में ही गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि मुझे इनके व्यवहj से यह अहसास था कि यह फितरती महिला हैं। विजय बहुगुणा के बाद अब रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस की पीठ पर छुरा भोंका है।

रीता को पार्टी ने सबसे ज्यादा दिया

congress reacts on reeta bahuguna joshi joining on BJP.

कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के वे आरोप निराधार हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी ने उनकी अनदेखी की है। कांग्रेस ने उन्हें दो-दो बार पार्लियामेंट का चुनाव लड़ाया। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस का पद दिया।

पार्टी ने ही उन्हें विधानसभा में टिकट देकर विधायक बनवाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर भी उन्हें बैठाया। कल तक वे राहुल गांधी के गुणगान करते नहीं थकती थीं आज वह उन्हें असफल बता रही हैं।

रीता के जाने से नहीं पड़ेगा फर्क
कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन व कैंट विधानसभा निवासी वीरेन्द्र मदान ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के जाने से पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी जिसे भी टिकट देगी वहां के कार्यकर्ता उसे जिताने के लिए जी-जान से लग जाएंगे। कांग्रेसी नेता जीशान हैदर ने भी कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ है न कि किसी नेता के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed