फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress protest against petrolium products price hike

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ तांगे पर विधानभवन घरने निकले कांग्रेसी

Fri, 19 Feb 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
congress protest against petrolium products price hike
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम में बढोतरी के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पार्क रोड पर प्
लखनऊ। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को तांगा खींचकर विधानभवन पर प्रदर्शन के लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर इन्हें रोका तो सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोल, डीजल से 50 फीसदी तक टैक्स कम करने और गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान की अगुवाई में पार्क रोड स्थित पार्टी कार्यालय से विधानभवन कूच किया। कार्यकर्ता इक्का, तांगा लिए थे। इन्हें कार्यालय से आगे मेन रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस का बेतहाशा दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ लाद दिया है। इससे कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रही जनता पर दोहरी मार पड़ी है। सरकार तत्काल पेट्रोल-डीजल के टैक्स में 50 प्रतिशत की कटौती करे और रसोई गैस की सब्सिडी बहाल करे। प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, अमरनाथ अग्रवाल, पार्षद गिरीश मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ शहजाद आलम, रईस अहमद, योगेश्वर सिंह, शाहिद अली, आरबी सिंह, इस्लाम अली, राशिदा रिजवान, केके शुक्ला, रविशंकर मिश्र, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, अशोक उपाध्याय, आरबी हल्दिया, प्रभात गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, अनुराग वाल्मीकि, दयानन्द तिवारी, दिनेश त्रिपाठी, परवीन सिन्हा, अमित मिश्रा, माता प्रसाद नेता, एसएफए चर्चिल, आनन्द गुप्ता, मो. शुएब चांद, शब्बीर, मो. अकील, राम लखन वर्मा, मो. हाशिम, देवानन्द लोधी, राम सनेही, परवीन, जमाल अहमद, सामंत खुराना, रामपाल यादव, अंकित जायसवाल, मो. इरशाद, अतीकुर्रहमान, संजय वाल्मीकि, संतोष यादव, वाहिद अली, राकेश भारती, शिवमूर्ति, तहजीब आलम, रेहान अहमद आदि मौजद रहे। उधर, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम उत्पाद मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी की अगुवाई में दुबग्गा चौराहे मार्च निकाला और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में सैय्यद इमरान, मो. आदिल गौरी, मनी पांडेय प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सचिव संदीप पाल, अनुशासन प्रभारी अजीत सिंह, देवांश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed