फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress promises to loan waive of farmers if it comes to power.

कांग्रेस का वादा, केंद्र की सत्ता में आते ही किसानों का पूरा कर्ज पहले की तरह माफ करेंगे

Wed, 16 Jan 2019 08:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
congress promises to loan waive of farmers if it comes to power.
यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी सम्मेलन में इस वर्ग को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने का वादा किया। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि देश में ओबीसी आबादी 54 प्रतिशत है, लेकिन उन्हें उनका वाजिद हक नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के केंद्र की सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज पहले की तरह माफ कर दिया जाएगा और ओबीसी समाज की सभी जायज मांगों को माना जाएगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अनिल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह सम्मेलन बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राजबब्बर ने कहा कि सम्मेलन में हजारों की भीड़ दिखाती है कि प्रदेश का किसान, कारीगर और बुनकर समाज कांग्रेस के झंडे के साथ आ गया है। देश के तथाकथित पिछड़े वर्ग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज को सिर्फ ठगने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने तीन राज्यों के चुनाव में कर्जमाफी का जो वादा किया था, उसे सरकार बनते ही पूरा कर दिया है। प्रदेश का किसान और पिछड़ा समुदाय कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। हमारा वादा है कि मई 2019 में केंद्र में सरकार बनते ही देश भर के किसानों का कर्ज पहले की ही तरह माफ कर दिया जाएगा।

पदाधिकारियों की नियुक्ति व टिकट वितरण में रखा जाएगा पूरा ख्याल

राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर अनिल सैनी ने कहा कि कांग्रेस ही वो पार्टी है, जिसने पिछड़ा वर्ग को संगठन और सरकार में समुचित प्रतिनिधित्व दिया है। कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। पिछड़ा वर्ग की आबादी प्रदेश में 54 प्रतिशत से ज्यादा है, लेकिन उन्हें शासन-सत्ता और प्रशासन में उनकी आबादी के आधार पर प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग के समाज को भरोसा दिया है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, कांग्रेस ने मेरे जैसे पिछड़े वर्ग के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले को न केवल विधायक बनाया, बल्कि विधानमंडल दल का नेता भी बनाया। पूर्व सांसद श्री राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस में पिछड़ा वर्ग को हमेशा से सम्मान मिला है। इसलिए पूरे वर्ग को पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना है।

सम्मेलन में एटा के कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के नेता एकेश लोधी की प्रेरणा से समाजवादी पार्टी छोड़कर प्रवेश राजपूत, प्रभुदयाल कठेरिया और विनोद राजपूत समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed