फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress pratigya yatra extedded in Uttar Pradesh.

यूपी चुनाव 2022: पितृपक्ष के कारण टली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, अब नवरात्र में होगी, कल लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी

Sun, 26 Sep 2021 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Sep 2021 01:42 PM IST
सार

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का कार्यक्रम सात अक्तूबर से शुरू होगी। प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ आएंगी और बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह के प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं संग रणनीति बनाएंगी।

विज्ञापन
Congress pratigya yatra extedded in Uttar Pradesh.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने पितृपक्ष की वजह से ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ कार्यक्रम को टाल दिया है। अब नवरात्र में सात अक्तूबर से इसे शुरू करने की योजना है। पहले सितंबर के आखिरी सप्ताह में ही इस अभियान को शुरू करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ आएंगी। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, वह यहां एक सप्ताह रुकेंगी। रणनीतिक व सलाहकार समिति के साथ आगे की रणनीति पर विचार करेंगी। पुराने नेताओं से भी मिलेंगी, ताकि उनके गिले-शिकवे दूर कर सकें।

विज्ञापन


कांग्रेस ने यूपी में योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वादे बताने के लिए 12 हजार किमी की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालने की घोषणा की है। यह फैसला पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में 10 सितंबर को पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने लिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पितृपक्ष की वजह से इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया है। कई वरिष्ठ नेताओं का मत था कि पितृपक्ष में यात्रा की शुरुआत उचित नहीं है। इसे नवरात्र में शुरू किया जाए। इसलिए पार्टी अब सात अक्तूबर को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मंडल में होंगी प्रियंका की बड़ी सभाएं

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के तहत प्रत्येक मंडल में एक बड़ी जनसभा करने की भी तैयारी कर रही है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठक भी कर चुके हैं।

वहीं, सूत्रों के मुताबिक, प्रतिज्ञा यात्रा के तहत ही कांग्रेस ने 19 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना बनाई है। उस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed