फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress mla alleged kalve javvad for attack

कांग्रेस विधायक का आरोप, कल्बे जव्वाद ने कराया हमला

Sun, 20 Apr 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ।
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ। Updated Sun, 20 Apr 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
congress mla alleged kalve javvad for attack

दिल्ली के कांग्रेसी विधायक हसन अहमद ने कल्बे जव्वाद पर हमला कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान हसन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। शनिवार की दोपहर कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी दुआ मांगने के लिए शहनजफ इमामबाड़ा पहुंची थी।

उनके साथ कांग्रेस विधायक हसन अहमद भी थे। इस दौरान बातचीत में हसन ने साफ कहा कि उन पर हमले के पीछे कल्बे जव्वाद का हाथ है।

वहीं रीता जोशी ने घटना की निंदा तो की मगर किसी का नाम नहीं लिया।

विरोध के लिए बांधी काली पट्टी

congress mla alleged kalve javvad for attack

रीता बहुगुणा जोशी ने घटना पर विरोध जताने के लिए उन्होंने काली पट्टी भी अपने हाथ में बांधी हुर्ह थी। कांग्रेस विधायक हसन अहमद ने कहा कि प्रेस वार्ता के दौरान हमला करने वाले लोग कल्बे जव्वाद के समर्थक थे।

जिन्होंने बेवजह उन पर हमला किया। हमले के पीछे कल्बे जव्वाद का हाथ है।

विधायक ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि घटना के एक दिन बाद भी न तो पुलिस प्रशासन ने हमला करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही प्रदेश सरकार के किसी मंत्री या अधिकारी ने उनसे घटना के बावत बात की।

विधायक ने कहा कि वह दुआ करने आए हैं कि जिन लोगों ने हमला किया और कराया अल्लाह उनको सदबुद्घि दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने नहीं लिया हालचाल

congress mla alleged kalve javvad for attack

दुआ करने के बाद इस मसले पर रीता ने कहा कि दिल्ली के विधायक हसन के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है।

लखनऊ की तहजीब पर यह घटना एक शर्मनाक धब्बा है। जिन लोगों ऐसे घटना की उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

हसन दूसरे प्रदेश के विधायक हैं उसके बाद भी अब तक प्रदेश सरकार के किसी मंत्री या अधिकारी ने उनसे बात नहीं की।

प्रदेश के राज्यपाल ने जरूर हालचाल लिया है। रीता ने कहा कि वह लखनऊ की खुशहाली और तरक्की केलिए दुआ मांगने आईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed