फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress mla aditi singh statement on bus offer migrants workers priyanka gandhi

बस विवाद: कांग्रेस विधायक अदिति ने अपनी पार्टी पर खड़े किए सवाल, कहा- ये कैसा क्रूर मजाक

Wed, 20 May 2020 12:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 May 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
congress mla aditi singh statement on bus offer migrants workers priyanka gandhi
अदिति सिंह - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलवाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही सियासी जंग में कांग्रेस को झटका लगा है। रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पूरे मामले पर अपनी पार्टी के रुख की कड़ी आलोचना की है, साथ ही सीएम योगी की तारीफ भी की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत, एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है। अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अदिति सिंह ने अगले ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने लिखा- कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बॉर्डर तक न छोड़ पाईं, तब सीएम योगी ने रातोंरात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed