फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress mla aditi singh reply to show cause notice, says didn't receive any notice

कांग्रेस के कारण बताओ नोटिस पर विधायक अदिति ने दिया जवाब, कहा-नहीं मिला कोई नोटिस

Sat, 05 Oct 2019 11:46 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 05 Oct 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
congress mla aditi singh reply to show cause notice, says didn't receive any notice
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह - फोटो : amar ujala
कांग्रेस पार्टी व्हिप के बावजूद विधानमंडल के विशेष सत्र में भाग लेने वाली रायबरेली विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। वहीं युवा विधायक अदिति सिंह का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय और उप नेता आराधना मिश्रा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अदिति उसूलों, नैतिकता और विचारों की बात करती हैं,  तो पार्टी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें, न कि पार्टी में रहकर अनुशासनहीनता करें। उनमें जरा भी नैतिकता है तो पार्टी से तत्काल इस्तीफा दे दें। उसके बाद भाजपा के साथ जाकर नैतिकता की लफ्फाजी करें। 
विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि पार्टी व्हिप के बावजूद अदिति ने न सिर्फ कार्यवाही में हिस्सा लिया, बल्कि सदन को संबोधित भी किया। इसे पार्टी के विरुद्ध अनुशासनहीनता बताया गया है। इस बीच, अदिति ने कहा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। मीडिया में नोटिस दिया होगा लेकिन मुझे कोइ नोटिस नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed