फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress Leader Pramod Acharya Krishnam Meet Azam Khan In Sitapur Jail News in Hindi

सीतापुर: सपा विधायक आजम खां से जेल में मिले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, भगवद्गीता भेंट की

Mon, 25 Apr 2022 06:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Apr 2022 06:11 PM IST
सार

अलग-अलग दलों के नेताओं का सपा विधायक आजम खां से मुलाकात का दौर जारी है। सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनसे मुलाकात की और भगवद्गीता भेंट की।

विज्ञापन
Congress Leader Pramod Acharya Krishnam Meet Azam Khan In Sitapur Jail News in Hindi
सपा नेता आजम खां व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव व सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जिला कारागार में बंद आजम खां से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद कारागार से बाहर निकले प्रमोद कृष्णम ने बताया कि वह आजम से मिलकर कोई रणनीति बनाने नहीं आए थे बल्कि उनका हालचाल जानने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खां पर बहुत ज्यादती हुई है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक साधु हैं। साधु होने के नाते उनका हृदय विराट होना चाहिए। उनका भाव समदर्शी होना चाहिए। उनके राज में निर्दोष पर जुर्म होना अपने आप में अन्याय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खां ने काफी देर उनसे मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान आजम ने उनको खजूर भी खिलाया। प्रमोद कृष्णम ने आजम खां को गीता भी भेंट की। कृष्णम ने कहा कि गीता धर्म और सत्य का ग्रंथ है। असत्य पर सत्य की विजय का ग्रंथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य ने कहा कि वह कांग्रेस की तरफ से मुलाकात करने नहीं आए हैं। न ही सियासत करने आए हैं। जेल से रिहा होने के बाद आजम खां से सियासत पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आजम उनके  अच्छे दोस्त रहे हैं। उनका फर्ज बनता है कि संकट की घड़ी में अपने दोस्त से मुलाकात करने पहुंचे। इसमें सियासत करना उचित नहीं है। जब से आजम खां के समर्थकों ने समाजवादी पार्टी से मुंह फेरना शुरू किया है तब से हर पार्टी आजम खां को अपनी ओर लाने में जुटी है।




इससे पहले ओवैसी ने भी आजम खां को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। इसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम सोमवार को मुलाकात करने के लिए जिला कारागार पहुंचे हैं।

चार दिन पहले ही समाजवादी पार्टी से नाराज माने जाने वाले शिवपाल यादव आजम खां से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से लगातार मुलाकातों का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed