फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress leaders appreciate cm akhilesh yadav

कांग्रेसी के प्रवक्ता ने किया यूपी के मुख्यमंत्री का गुणगान

Fri, 01 May 2015 03:57 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
congress leaders appreciate cm akhilesh yadav

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण अवसर पर एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री का जिस तरह से गुणगान किया वैसे उम्मीद शायद ही अखिलेश यादव को रही होगी।

विज्ञापन


देवरिया के रूद्रपुर सीट से कांग्रेस विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के खूब गुणगान किए। उन्होंने कहा कि बगैर किसी भेदभाव के मेरे जनपद में विकास कार्य करवाने के लिए मैं मुख्यमंत्री व इस मंत्रिमंडल का ऋणि हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण के सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिले थे। मुख्यमंत्री ने तत्काल ही इस सड़क के निर्माण को हरी झंडी दे दी। इसके बाद लोक निर्माण मंत्री से मिला तो उन्होंने भी बगैर भेदभाव किए तत्काल सड़क स्वीकृत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनैतिक प्रतिद्वंदिता तो रहती ही है लेकिन विकास कार्य में इससे ऊपर उठकर इस सरकार ने काम किया है। विकास के काम में कोई भी द्वेष नहीं चलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

congress leaders appreciate cm akhilesh yadav

देवरिया जनपद में सेमरा-मदनपुर मार्ग के सेमरा घाट पर राप्ती नदी पर बने सेतु का शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकार्पण कर दिया। इसके साथ ही तहसील रूद्रपुर में एक निरीक्षण भवन का भी लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर श्रम विभाग के कार्यक्रम में ही लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति में यह लोकार्पण हुआ।

वहीं, कप्तानगंज हाटा गौरीबाजार रूद्रपुर मार्ग एवं रूद्रपुर बाईपास मार्ग के सुधार एवं उच्चीकरण के साथ ही रूद्रपुर कस्बे के आदर्श चौराहे से निबही बोहावर तक के मार्ग के चौड़ीकरण व सुधारीकरण योजना का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed