फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10,000 ration kits sent for flood-affected people in Faizullaganj

Lucknow News: फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजीं 10 हजार राशन किट

Sun, 25 Oct 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
10,000 ration kits sent for flood-affected people in Faizullaganj
लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए शनिवार को 10,000 राशन किट भेजी गईं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर भेजी गई राहत सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भाजपा विधायक पंकज सिंह ने आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक दैनिक उपयोग की आवश्यक राशन सामग्री घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने और क्षेत्र के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। फैजुल्लागंज की बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान और विकास कार्यों का खाका रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक में तैयार किया गया था। इसके तहत फ्लड पंपिंग स्टेशन और तटबंध बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को तत्काल स्वीकृति दे दी है। जल्द ही शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को प्रमुख सड़कों और नगर निगम को आंतरिक गलियों व नालियों के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। रक्षामंत्री लगातार क्षेत्र के हालात की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed