{"_id":"65e6bbd2366de97ee20b155c","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-says-we-will-put-a-fool-proof-plan-to-stop-paper-leak-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: राहुल गांधी बोले- युवाओं के लिए अभिशाप बन गया पेपर लीक, इंडिया गठबंधन जल्द ही रखेगा फूलप्रूफ प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak: राहुल गांधी बोले- युवाओं के लिए अभिशाप बन गया पेपर लीक, इंडिया गठबंधन जल्द ही रखेगा फूलप्रूफ प्लान
Tue, 05 Mar 2024 03:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Mar 2024 03:39 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं का भविष्य इंडिया गठबंधन की प्राथमिकता है। हम जल्द ही इसे रोकने का फूलप्रूफ प्लान सामने रखेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश भर के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है। पिछले 7 वर्षों में ही 70 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने 2 करोड़ से अधिक छात्रों का सपना तोड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ भविष्य निर्माण के कीमती वर्ष बर्बाद हो रहे हैं बल्कि उनके परिवारों पर भी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ रहा है।
लापरवाह सरकार, भ्रष्ट अधिकारी, नकल माफिया और निजी प्रिंटिंग प्रेसों के आपराधिक गठजोड़ को खत्म कर हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की ज़रूरत है।
जब मैंने छात्रों से बातचीत की तो उन्होंने मुझे बताया कि पेपर लीक की तीन मुख्य वजह हैं। बिका हुआ सरकारी तंत्र, निजी प्रिंटिंग प्रेस और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
विज्ञापन
सभी से मिले सुझावों को मिला कर कांग्रेस युवाओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक ठोस और फूलप्रूफ प्लान तैयार कर रही है, और बहुत जल्द हम आपके सामने अपना विजन रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे! युवाओं का भविष्य इंडिया की प्राथमिकता है।