फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Priyanka Gandhi assures help for migrant workers amidst bus controversy with UP govt

प्रियंका की मोहलत के बाद गाजियाबाद बॉर्डर से वापस लौटने लगीं बसें, यूपी सरकार ने नहीं किया उपयोग

Wed, 20 May 2020 06:21 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 20 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Priyanka Gandhi assures help for migrant workers amidst bus controversy with UP govt
प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चलाने को लेकर हुए घमासान के बाद अंतत: गाजियाबाद बॉर्डर से सभी बसें लौटने लगीं। इससे पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन बसों का उपयोग न करने को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि हम लोगों की मदद करना चाहते हैं, इसमें राजनीति न खोजें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार को सौंपी गई बसों की लिस्ट में बाइक और टेम्पो के नंबर होने पर प्रियंका ने कहा था कि अगर ऐसे कुछ नंबर हैं भी, तो हम नए नंबर देने को तैयार हैं। हालांकि इसके बाद भी उन बसों को चलाने को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। यहां पढ़ें प्रियंका गांधी ने और क्या-क्या कहा था-
विज्ञापन
विज्ञापन
  • हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जो प्रवासी मजदूर पैदल चलकर अपने घरों को जा रहे हैं वो केवल भारतीय नहीं, बल्कि भारत के रीढ़ की हड्डी हैं। देश उनके खून पसीने से चलता है। उनका ख्याल रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह राजनीति का समय नहीं है। 
  • आज  शाम चार बजे कांग्रेस द्वारा बस उपलब्ध करवाए 24 घंटे हो जाएंगे। अगर यूपी सरकार उनका प्रयोग करना चाहती है, तो कर ले। अगर उन बसों को चलाने के लिए आप भाजपा के झंडे या स्टिकर लगाना चाहते हैं तो वो भी कर लें। अगर आप भाजपा के नाम से ही उन बसों को चलाना चाहते हैं तो वो भी ठीक है।
  • हमने 17 मई को 500 बसें गाजियाबाद भेजीं। सरकार के कहने पर चार-पांच घंटे में बसों की लिस्ट भेजी। हमने जो बसें भेजीं उनका उपयोग होता तो अब तक कम से कम 95000 लोगों को घर भेजा जा चुका होता।
  • मैं बहुत स्पष्ट हूं। हर राजनीतिक दल को सेवा भाव के साथ इस समय लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध होना चाहिए। 
  • हाईवे टास्क फोर्स, कांग्रेस के सिपाही और सांझी रसोई की मदद से हम अब तक 67 लाख लोगों की मदद कर चुके हैं। हमें इससे मतलब नहीं है कि बसें किसकी है, लेकिन उनका चलना जरूरी है। अगर यूपी सरकार उनका प्रयोग नहीं करना चाहती तो हमें बोल दे, हम बसें वापस भेज देंगे।
  • लॉकडाउन की घोषणा होते ही यूपी कांग्रेस ने हर जिले में वॉलेंटियर्स तैयार किए, जिन्हें कांग्रेस के सिपाही का नाम दिया गया। हमने सांझी रसोइयां खोलीं। हमारे वॉलेंटियर्स दिन रात राशन और आवश्यक सामान के वितरण में लगे हैं।
  • मैं हमारे प्रवासी भाई-बहनों से कहना चाहती हूं कि इस संकट की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। इस समय कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है। आप यूपी के जिस भी जिले से पार होंगे हमारे कार्यकर्ता आपकी मदद के लिए आपको मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed