फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress is the only party who works for Dulits.

'सिर्फ कांग्रेस ने ही दलितों के लिए काम किया है'

Sun, 09 Aug 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress is the only party who works for Dulits.

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकृष्ण द्विवेदी ने दलित समाज के नेता मनीष कुमार प्रसाद को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर कांग्रेस विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी एवं एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन


डॉ. जोशी ने कहा, कांग्रेस ने निरंतर उपेक्षित व दलित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आम आदमी विरोधी केंद्र  सरकार की नीतियों से डट कर मुकाबला कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनिया ने कहा, 10 वर्ष पूर्व मैंने इसी स्थान पर कांग्रेस की सदस्यता ली थी क्योंकि मुझे पूरा विश्वास था कि कांग्रेस ही दलितों के लिए कार्य कर सकती है।

हर कांग्रेसी जनता के सुख दुख में शामिल हो तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला, मुकेश सिंह चौहान, शबनम पांडे, शंकर लाल गौतम आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed