फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress in election mode: Decision on rallies and meetings in the meeting held in Delhi, leaders of Awadh reg

चुनावी मोड में कांग्रेस: दिल्ली में हुई बैठक में रैली-सभाओं पर फैसला, आज लखनऊ में जुटेंगे अवध क्षेत्र के नेता

Mon, 08 Apr 2024 08:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Apr 2024 08:04 AM IST
सार

Congress in election mode: कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई है। यूपी की जिन 17 सीटों को उसे लड़ना है उसमें होने वाली रैलियों, सभाओें के लिए खाका बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Congress in election mode: Decision on rallies and meetings in the meeting held in Delhi, leaders of Awadh reg
कांग्रेस में शुरू हुआ बैठकों का दौर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों की सीटों के लिए नामांकन हो चुका है। सभी पार्टियों ने अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। अपने चुनाव प्रचार को धार देने व इंडिया गठबंधन के साथ संयुक्त रैली व सभाओं को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर पश्चिमी यूपी व ब्रज प्रांत के प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश व ब्रज प्रांत के जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों, महासचिव के साथ हुई बैठक में पहले दो चरण की सीटों को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भले ही कांग्रेस प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है लेकिन पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार करें। वह मिलकर भाजपा को हराने के लिए हर व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूती के साथ चुनाव प्रचार के मैदान में उतरने के निर्देश दिए। उनकी दिक्कतों व जरूरतों को समझा गया, इसे भी गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर निस्तारित किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश प्रभावी अविनाश पांडेय के साथ लखनऊ में अवध जोन, प्रयागराज जोन, पूर्वांचल जोन, बुंदेलखंड जोन की बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग होने वाली इन बैठकों में जिला प्रभारियों के साथ-साथ जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महासचिव आदि उपस्थित होंगे। दोपहर बाद सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों व सभी सेल प्रमुखों के साथ बैठक होगी। जबकि नौ अप्रैल मंगलवार को इंडिया गठबंधन के दलों व सामाजिक संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक कर आगे के चुनाव प्रबंधन पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही संयुक्त सभाओं व रैली पर भी मुहर लगेगी।

पार्टी का घोषणा पत्र घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेसी, बैठक में बनी रणनीति

 पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की वादों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। उसको लेकर नए सिरे से एक सप्ताह में पार्टी की वार्ड और विधानसभा वार चुनाव समितियों के गठन भी पूरा करेगी। इसी तरह 15 दिन में पोलिंग स्टेशन प्रभारी और बूथ लेवल एजेंट भी नियुक्त कर दिए जाएंगे। यह रणनीति रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी की चुनाव को लेकर हुई विशेष बैठक में बनी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डा. शहजाद आलम ने बताया कि बैठक में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह व लखनऊ के प्रभारी प्रदेश सचिव अतुल सिंह विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में आराधना मिश्रा ने पार्टी के घोषणा पत्र का प्रचार प्रसार करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच में जाने की अपील की है। कहा कि जनता को बताएं कि भाजपा की सरकार जन विरोधी है और ऐसे में देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना बहुत जरूरी है। कार्यकर्ता और सभी पदाधिकारी रात दिन मेहनत करके लखनऊ में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का काम करें। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रदेश बृजेश सिंह, पूर्व मंत्री राज बहादुर, सरोज शुक्ला, मनोज तिवारी,रुद्र दमन सिंह बबलू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed