फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress gave responsibility to MLA regarding siege of Vidhan Bhavan

UP News: विधानभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, केशव मौर्य बोले- सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम

Sun, 15 Dec 2024 08:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 08:49 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में विधानभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एक बैठक में केशव मौर्य ने कहा किसदन के बाहर और भीतर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। 

विज्ञापन
Congress gave responsibility to MLA regarding siege of Vidhan Bhavan
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने 18 दिसंबर को होने वाले विधानभवन घेराव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में सभी जिलों में पूर्व विधायकों को लोगों को जोड़ने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। इस रणनीति के जरिये पार्टी ने दो लक्ष्य साधे हैं। पहला, विरोध प्रदर्शन के लिए ज्यादा भीड़ जुटाई जा सकेगी, वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायकों को सक्रिय होकर कौशल दिखाने का मौका दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बिजली के निजीकरण और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने आदि आरोप लगाते हुए 18 दिसंबर को विधानभवन घेराव की घोषणा की है। शनिवार को सभी 75 जिलों में घेराव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर पूर्व विधायकों, पूर्व एमएलसी व पूर्व मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

विज्ञापन

भाजपा के कुशासन के विरोध में है प्रदर्शन-अनिल यादव

पार्टी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव ने कहा कि यह प्रदर्शन भाजपा के कुशासन के विरोध में है। पार्टी की ओर से जारी सूची में पर्यवेक्षकों को उनका गृह क्षेत्र नहीं दिया गया है। इसमें पूर्व विधायक सतीश आजमी को लखनऊ और पूर्व मंत्री राजबहादुर को बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अन्य जिलों के लिए भी घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र के दौरान सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम : केशव

विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सदन के बाहर और भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

विधानभवन में हुई बैठक में उन्होंने प्रदेश में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की। ताकि विधान परिषद में इन घटनाओं को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान यातायात और कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में भी सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की और इसे सुदृढ़ बनाने को कहा। 

आपातकालीन सेवाओं को मुस्तैद रखने के निर्देश

महाकुंभ में सुरक्षा बलों की तैनाती और ड्रोन से निगरानी की स्थिति भी जानीं और आपातकालीन सेवाओं को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ अमरेंद्र सेंगर, विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह, डीएम लखनऊ सूर्यपाल गंगवार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed