फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   congress election committee first meeting held today

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक, दावेदारों का पैनल हाईकमान को भेजा जाएगा

Mon, 25 Feb 2019 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Feb 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
congress election committee first meeting held today
कांग्रेस नेता राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशी चयन का अधिकार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सर्वसम्मति से सौंप दिया गया। बैठक में दावेदारों के नामों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से दावेदारों के पैनल भी हाईकमान को भेजने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर अध्यक्ष राज बब्बर की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए क्षेत्रवार कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के संबंध में चर्चा की गई। प्रत्येक सीट पर सिलसिलेवार मंथन किया गया। कमेटी सदस्यों ने कई लोकसभा सीटों के लिए सर्वसम्मति से प्रत्याशियों के नाम प्रस्तावित किए। साथ ही प्रत्याशी चयन के सभी अधिकार केंद्रीय कमेटियों और नेतृत्व पर छोड़ दिया। प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन राज बब्बर ने बताया कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इस बैठक में चयनित नामों को केंद्रीय कमेटी के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर से इमरान मसूद, इलाहाबाद से प्रमोद तिवारी, बरेली से प्रवीन सिंह ऐरन, धौरहरा से जितिन प्रसाद, पडरौना से आरपीएन सिंह और उन्नाव से अनु टंडन समेत कई नामों पर प्रदेश चुनाव समिति में सर्वसम्मति थी। तय हुआ कि इसकी स्पष्ट संस्तुति हाईकमान को भेजी जाएगी। चुनाव समिति की बैठक में अजय कुमार लल्लू,  डॉ. निर्मल खत्री, प्रदीप जैन, डॉ. संजय सिंह, प्रमोद तिवारी, प्रदीप माथुर, बीपी सिंह, केशव चंद्र यादव, राजाराम पाल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामलाल राही, ध्रुव राम, ललितेशपति त्रिपाठी, भगवती प्रसाद चौधरी, गयादीन अनुरागी,  सिराज मेंहदी और वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed