फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress did not accept saffron as national flag.

'कांग्रेस नेता का सुझाव था भगवा बने राष्ट्रीय ध्वज'

Mon, 24 Aug 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Congress did not accept saffron as national flag.

दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा गठित झंडा कमेटी के अध्यक्ष प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. पट्टाभि सीतारमैया ने भगवा ध्वज को ही राष्ट्रीय ध्वज मानने का सुझाव दिया था लेकिन तुष्टीकरण के चक्कर में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनका सुझाव नहीं माना।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यह बात पूरी तरह से निराधार है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया था।

सिन्हा के मुताबिक, यह कुछ छद्म धर्मनिरपेक्ष वादियों और विदेशी कृपा पर काम करने वाले कथित इतिहासकारों का दुष्प्रचार है। वह रविवार को सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, महात्मा गांधी के आह्वान पर देश भर में चला नमक आंदोलन विदर्भ (महाराष्ट्र) जैसे इलाकों में जंगल आंदोलन के नाम से चला था।

व्यक्ति नहीं राष्ट्र को महत्वपूर्ण मानें संघ

Congress did not accept saffron as national flag.

इस आंदोलन में डॉ. हेडगेवार के नेतृत्व में दस हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। संघ के स्वयंसेवकों को समाज के सामने पूरे तथ्य रखने की जरूरत है।

स्वयंसेवकों को राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज में अंतर समझना चाहिए। साथ ही लोगों को इस बारे में बताना भी चाहिए। राष्ट्र ध्वज हमारी संस्कृति का तो राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्र की संप्रभुता का प्रतीक है।

राष्ट्र ध्वज भगवा ही है लेकिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। सिन्हा ने कहा, संघ के स्वयंसेवकों को हमेशा यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि उनके लिए व्यक्ति नहीं राष्ट्र ही महत्वपूर्ण है।

इसीलिए संघ ने प्रारंभ से ही किसी व्यक्ति को अपना गुरू मानने या बनाने के बजाय राष्ट्र ध्वज अर्थात विशिष्ट प्रकार के भगवा ध्वज को ही अपना गुरू मानकर काम शुरू किया। यही वजह है कि दूसरे संगठन समय के साथ बुजुर्ग हो रहे हैं लेकिन संघ जवान होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed