{"_id":"5d1b9fdf8ebc3e3c70302612","slug":"congress-deposit-complaned-to-sdn-gonda-desk-news-lko4685400104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित इलाकों की तबाही से युवा कांग्रेसियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित इलाकों की तबाही से युवा कांग्रेसियों में आक्रोश
विज्ञापन
बलरामपुर। पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों की तबाही से युवा कांग्रेसियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में हीलाहवाली बरतने पर प्रशासन पर नाराजगी जताई है। युवा कांग्रेसियों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
युवा कांग्रेेस के मध्य जोन के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह दीपांकर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर युवा कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। धरने में अध्यक्ष ने कहा कि पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से जिले की तीनों तहसीलों के तमाम लोग प्रभावित हुए है, कई मकान ढह गए है। फसलें बर्बाद हो गई है। कई गांवों के रास्ते कट जाने से ठप हो गए है। हरिहरगंज से बरदौलिया मार्ग पर पड़ने वाले प्रत्येक डिप तथा महराजगंज तराई में पड़ने वाले डिप रमवापुर, झिन्नेनारा, लौकहवा, खैरपुरवा, ललिया व महादेव गोसाई आदि मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है।
सिकटिहवा मोड ललिया से प्रानपुर मार्ग पर बाढ़ की कटान से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। महराजगंज तराई से महादेव गोसाई जाने वाली सड़क भी बह गई है। जिले के करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों में 150 मकान ढह गए है। फसलें बर्बाद हो गई है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह से बदहाल हो गई है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेेस के जिलाध्यक्ष रुपेंद्र त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस की वैष्णवी सिकरवार, मोबीन खान, रवि त्रिपाठी, अफरोज खान, शुभम सिंह, विकास यादव व फैसल खान आदि ने धरने को संबोधित कर बाढ़ प्रभावित गांवों के चारों तरफ तटबंधों का निर्माण कराने और सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराए जाने की मांग की।