{"_id":"fbbf1cfaf6e6c46fd0af2747c4d99a53","slug":"congress-declares-modi-rally-as-flop-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कहा मोदी की लखनऊ रैली फ्लॉप शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने कहा मोदी की लखनऊ रैली फ्लॉप शो
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने राजधानी में रविवार को हुई नरेंद्र मोदी की रैली को भीड़ के लिहाज से फ्लॉप और एकदम फेल करार दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि रैली को लेकर भाजपा की ओर से किए गए दावों की पोल खुल गई है।
करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी भीड़ का न जुट पाना, इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता ने मोदी को नकार दिया है। रैली में 15 लाख लोगों को लाने का दावा करने वाली भाजपा केवल दसवां हिस्सा ही जुटा पाई।
विज्ञापन
बसपा की रैली से तुलना बेमानी- राजभर
लखनऊ। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने भाजपा की विजय शंखनाद रैली को पूरी तरह से फ्लॉप बताया है। राजभर ने कहा कि भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती की सावधान महारैली से बड़ी रैली करने की बात कही थी।
विज्ञापन
कहा था कि रैली स्थल के चारों ओर 600 मीटर तक केवल भीड़ नजर आएगी। हाल ये हुआ कि भाजपा रैली स्थल का आधा मैदान तक नहीं भर पाई। बसपा की रैली से तुलना की बात बेमानी है।
बसपा पहले से ही कहती रही है कि रमावती अंबेडकर रैली स्थल भरना बसपा के अलावा किसी दूसरे दल के बस की बात नहीं है।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लखनऊ में विजय शंखनाद रैली को पूरी तरह से फ्लाप करार दिया है।
राजभर ने कहा कि भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती की सावधान महारैली से बड़ी रैली करने की बात कही थी। कहा था कि रैली स्थल के आसपास चारों ओर 600 मीटर तक केवल भीड़ नजर आएगी।
हाल ये हुआ कि भाजपा रैली स्थल का आधा मैदान तक नहीं भर पाई। बसपा की रैली से तुलना की बात बेमानी है। बसपा पहले से कहती रही है रमावती अंबेडकर रैली स्थल भरना बसपा के अलावा किसी दल के बस की बात नहीं है।
राजभर ने कहा कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है। मोदी को लखनऊ से भाजपा की हवा की हकीकत पता चल गई होगी।
उन्होंने कहा कि न सिर्फ भाजपा, मोदी ने जो माहौल बनाने की कोशिश की थी उसकी भी हवा निकल गई है। मोदी ने अब तक जितनी रैली की, सबसे कम समय लखनऊ में बोले।