फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress declares four more candidates for UP Election 2022.

UP Chunav 2022: खुशी दुबे की मां का नाम वोटर लिस्ट से गायब, बहन को टिकट, पीलीभीत, शाहबाद और तिंदवारी से भी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

Tue, 01 Feb 2022 07:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Feb 2022 07:22 PM IST
सार

कांग्रेस ने कल्याणपुर सीट से नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। वह खुशी दुबे की बहन हैं। मंगलवार को घोषित की गई चार उम्मीदवारों की सूची में तीन महिलाएं हैं।

विज्ञापन
Congress declares four more candidates for UP Election 2022.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने बिकरू कांड में जेल में बंद खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी के स्थान पर बहन नेहा तिवारी को टिकट दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि गायत्री तिवारी का नाम मतदाता सूची से ऐन वक्त पर काट दिया गया। जबकि, पिछले कई चुनाव से वह वहां मतदान करती चली आ रही थीं। इसके अलावा पीलीभीत, शाहबाद और तिंदवारी से भी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सोमवार को कल्याणपुर से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को टिकट दिया था। पार्टी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री तिवारी का नाम मतदाता सूची में काफी प्रयास के बाद भी नहीं जुड़ा। इसलिए उनकी जगह खुशी की बहन नेहा तिवारी को टिकट देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पीलीभीत से शकील अहमद नूरी, शाहबाद से अजीमुशहान और तिंदवारी से आदिशक्ति दीक्षित को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


क्रम -- विधानसभा क्षेत्र -- उम्मीदवार
1. पीलीभीत -- शकील अहमद नूरी
2. शाहाबाद -- अजीमुश्शान
3. कल्याणपुर -- नेहा तिवारी
4. तिंदवारी -- आदिशक्ति दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed