{"_id":"75366c01784ff2537bffbbba9feed5fd","slug":"congress-attacks-mulayam-on-his-birthday-celebration-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आफत बना 'तालिबानी फंड', अब कांग्रेस ने किया कटाक्ष!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बना 'तालिबानी फंड', अब कांग्रेस ने किया कटाक्ष!
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Nov 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के नाम पर रामपुर में हुए शाही खर्च पर प्रदेश कांग्रेस ने गहरी नाराजगी जताई है। उसने कहा कि लोहियावादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले मुलायम सिंह के जन्मदिन पर इस तरह से धन की बर्बादी से सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद ने कहा कि मीडिया के पूछने पर कि यह धन कहां से आया, इस पर आजम की बौखलाहट बताती है कि निश्चित रूप से धन का स्रोत छुपाया जा रहा है।
विज्ञापन
जनता को यह जानने का हक है कि इस प्रकार के आयोजनों में जो अनाप-शनाप पैसा खर्च हो रहा है वह कहां से आ रहा है।
प्रवक्ता ने कहा, प्रदेश सरकार निवेशकों को लुभाने के लिए प्रदेश की ब्रांडिंग पर जोर देने की बात कह रही है लेकिन जिस प्रदेश में न बिजली है न कानून व्यवस्था, प्रदेश की आधारभूत संरचना पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, ऐसे में कोई भी उद्योगपति यहां निश्चित रूप से निवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
सपा सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे मुलायम
कांग्रेस प्रवक्ता अहमद ने कहा, अखिलेश सरकार पर सपा मुखिया मुलायम सिंह ही प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। आगरा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के समय मुलायम ने प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में जो चिंता जताई है उससे यह बात साबित हो जाती है।